मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन सकते हैं: टेस्ला ने 1 ट्रिलियन डॉलर का वेतन पैकेज मंजूर किया; टारगेट पूरा करने पर ही मिलेगा

वॉशिंगटन डीसी11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टेस्ला के शेयरधारकों ने सीईओ इलॉन मस्क के लिए अब तक का सबसे बड़ा वेतन पैकेज मंजूर कर दिया है। यह पैकेज करीब 1 ट्रिलियन डॉलर (लगभग ₹83 लाख करोड़) का है।

इस फैसले के बाद मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने की दौड़ में शामिल हो गए हैं। हालंकि मस्क को इस पैकेज को पाने के लिए कंपनी के दिए टारगेट भी पूरे करने होंगे।

गुरुवार को कंपनी की एनुअल मीटिंग में 75% से ज्यादा शेयरधारकों ने इस पैकेज के पक्ष में वोट किया। इसके बाद मंच पर पहुंचकर मस्क ने डांस किया और कहा,

QuoteImage

हम अब टेस्ला के भविष्य का सिर्फ नया चैप्टर नहीं, बल्कि एक नई किताब शुरू कर रहे हैं।

QuoteImage

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर यह प्रस्ताव खारिज होता, तो मस्क सीईओ पद छोड़ने पर विचार कर सकते थे। कंपनी ने यह पैकेज मस्क को लंबे समय तक टेस्ला के साथ बनाए रखने के लिए दिया गया है।

कंपनी ने मस्क के सामने 4 टारगेट रखे

कंपनी ने मस्क के सामने मुख्य तौर पर 4 टारगेट रखे हैं। टेस्ला की मार्केट वैल्यू $2 ट्रिलियन तक पहुंचाना। अगले 10 साल में 20 मिलियन (2 करोड़) कार डिलीवर करना। कंपनी के ऑपरेटिंग प्रॉफिट को तीन गुना करना और 10 लाख रोबोटिक टैक्सी तैयार करना। अगर मस्क इन टारगेट को पूरा कर लेते हैं, तो वे दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन सकते हैं।

मस्क ने कंपनी छोड़ने की चेतावनी दी थी

मस्क के पास कंपनी के 15% शेयर हैं, उन्होंने शेयरधारकों को चेतावनी दी थी कि अगर यह प्रस्ताव खारिज हुआ तो वे कंपनी छोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें टेस्ला के “रोबोट आर्मी प्रोजेक्ट” पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए अधिक हिस्सेदारी चाहिए।

मस्क 500 बिलियन डॉलर संपत्ति वाले दुनिया के पहले बिजनेसमैन

मस्क अक्टूबर की शुरुआत में ही 500 बिलियन डॉलर की संपत्ति का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बने थे। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार 1 अक्टूबर को जब अमेरिकी मार्केट बंद हुआ, तब इलॉन मस्क की नेटवर्थ 500 बिलियन डॉलर (44.33 लाख करोड़ रुपए) पर पहुंच गई थी। बीते 10 सालों में मस्क की संपत्ति 34 गुना बढ़ी है।

घोषणा के बाद टेस्ला के शेयर में तेजी

मस्क के पैकेज को लेकर घोषणा के बाद टेस्ला के शेयरों में 1.8% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 14% बढ़ चुके हैं। टेस्ला का मार्केट कैप करीब 1.4 ट्रिलियन डॉलर (120 लाख करोड़ रुपए) है। इसके शेयर का प्राइस 445.91 डॉलर है। टेस्ला के शेयर ने 78% का रिटर्न दिया है। वहीं बीते 6 महीने में कंपनी का शेयर 62% चढ़ा है। भारत में टेस्ला के दो शोरूम मुंबई और दिल्ली में हैं।

12 साल की उम्र में वीडियो गेम बनाकर बेचा इलॉन मस्क दुनिया के सबसे अमीर इंसान हैं। वो पॉपुलर इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO हैं। मस्क ने 10 साल की उम्र में कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग सीखी और 12 साल की उम्र में ‘ब्लास्टर’ नामक एक वीडियो गेम तैयार किया। इसे एक स्थानीय मैगजीन ने उनसे पांच सौ अमेरिकी डॉलर में खरीदा। इसे मस्क की पहली ‘व्यापारिक उपलब्धि’ कहा जा सकता है।

1995 में उन्होंने वेब सॉफ्टवेयर कंपनी जिप-2 बनाई थी। कॉम्पेक ने इस कंपनी को 1999 में 307 मिलियन डॉलर में खरीद लिया था। इस डील से मस्क को कंपनी में 7% हिस्सेदारी के बदले 22 मिलियन डॉलर मिले थे। यहीं से इलॉन मस्क के बिजनेस की असल शुरुआत हुई।

ईबे ने 2002 में पेपाल को खरीदा था मस्क ने 1999 में पेपाल बनाई थी। ईबे ने 2002 में इसे 1.5 अरब डॉलर में खरीद लिया। मस्क को इस डील से 180 मिलियन डॉलर की कमाई हुई। इसके तुरंत बाद मस्क ने स्पेसएक्स की स्थापना की। इस कंपनी के जरिए मस्क मंगल ग्रह पर कॉलोनी बसाकर ह्यूमैनिटी को मल्टी प्लेनेट स्पीशीज बनाना चाहते हैं।

मस्क की दूसरी कंपनी X.com थी जो एक ऑनलाइन सर्विस कंपनी थी। बाद में ये पेपाल बनी और ईबे ने इसे खरीद लिया।

मस्क की दूसरी कंपनी X.com थी जो एक ऑनलाइन सर्विस कंपनी थी। बाद में ये पेपाल बनी और ईबे ने इसे खरीद लिया।

मस्क ने टेस्ला, स्पेसएक्स और न्यूरालिंक जैसी कंपनियां बनाईं

टेस्ला:टेस्ला की स्थापना 2003 में मार्टिन एबरहार्ड और मार्क टारपेनिंग ने की थी। इलॉन मस्क कंपनी के शुरुआती निवेशकों में से एक थे और फरवरी 2004 में उन्होंने टेस्ला में भारी निवेश किया। इसके बाद मस्क टेस्ला के चेयरमैन और फिर CEO बन गए। टेस्ला का मकसद इलेक्ट्रिक गाड़ियों को आम लोगों तक पहुंचाना और सस्टेनेबल एनर्जी को बढ़ावा देना था।

स्पेसएक्स:स्पेसएक्स की शुरुआत इलॉन मस्क ने मार्च 2002 में की थी। उनका सपना स्पेस लॉन्च की लागत घटाना और मंगल ग्रह पर इंसानी बस्ती बसाना था। स्पेसएक्स ने 2008 में पहला सफल रॉकेट (Falcon 1) लॉन्च किया और 2012 में इसका Dragon कैप्सूल इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से जुड़ा।

न्यूरालिंक:न्यूरालिंक की स्थापना इलॉन मस्क ने 2016 में की थी। इस कंपनी का मकसद इंसानी दिमाग और कंप्यूटर को जोड़ने वाली ब्रेन-मशीन इंटरफेस तकनीक विकसित करना है। न्यूरालिंक का उद्देश्य न्यूरोलॉजिकल बीमारियों का इलाज करना और भविष्य में इंसानों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ बेहतर तरीके से जोड़ना है।

—————————————————————

बिजनेस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

भारत के 1687 लोगों की नेटवर्थ ₹167 लाख करोड़, ये देश की GDP का आधा

हुरुन इंडिया की भारत के सबसे अमीर हस्तियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी फैमिली टॉप पर है। उनकी नेटवर्थ 9.55 लाख करोड़ रुपए है। गौतम अडाणी और उनका परिवार 8.15 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर है। M3M हुरुन रिच लिस्ट 2025 में 1,687 व्यक्तियों को शामिल किया गया। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *