MS Dhoni ने तोड़ा ट्रैफिक रूल, तेज रफ्तार पर लगा जुर्माना; जानें कितना करना पड़ेगा भुगतान

MS Dhoni Broke Traffic Rule: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोमी (MS Dhoni) इन दिनों आईपीएल 2026 की तैयारी में जुटे हैं. इस बीच खबर सामने आई कि धोनी ने ट्रैफिक रूल तोड़ दिया. दरअसल तेज रफ्तार के चलते धोनी पर जुर्माना लगा. तो आइए जानते हैं कि धोनी को जुर्माने के लिए कितना भुगतान करना पड़ेगा. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रांची में लिमिट से ज्यादा रफ्तार पर गाड़ी चलाने के चलते धोनी पर 1000 रुपये का फाइन लगा. शहर के ऑटोमेटेड ट्रैफिक सिस्टम ने गाड़ी को ओवर स्पीड पर जाते हुए रिकॉर्ड कर लिया और मोटर व्हीकल एक्ट 183 के तहत ई-चालान कट गया. हालांकि यह मामूली अपराध था, लेकिन एमएस धोनी के नाम के चलते इस मामले में सुर्खियां बटोरीं. 

एमएस धोनी से जुड़ा दूसरा मुद्दा 

हाल ही में झारखंड स्टेट हाउसिंग बोर्ड ने धोनी को एक जमीन का गलत तरीके से इस्तेमाल करने के लिए नोटिस भेजा था. यह जमीन रांची के हरमू रोड पर स्थित है. अधिकारियों का मानना था कि जिस जमीन को घर के लिए लिया गया था, उसका व्यावसायिक रूप से इस्तेमाल हो रहा था. 

आईपीएल की तैयारी में जुटे धोनी 

आईपीएल 2026 करीब आ गया है. टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. धोनी ने अगले सीजन की तैयारी शुरू कर दी है. वह अक्सर प्रैक्टिस के लिए मैदान पर नजर आ रहे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सोशल मीडिया पर धोनी के अभ्यास के वीडियो शेयर किए जा रहे हैं. 

पिछले सीजन यानी 2025 के आईपीएल में धोनी ने 14 मैचों की 13 पारियों में 24.50 की औसत और 135.17 के स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए थे, जिसमें हाई स्कोर 30* रनों का रहा था. 

वहीं बात करें धोनी के आईपीएल करियर की, तो अब तक उन्होंने 278 आईपीएल मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 242 पारियों में बैटिंग करते हुए माही ने 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5439 स्कोर कर लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 84* रनों का है. 

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *