नेशनल खेलने कोलकाता गए MP के जिम्नास्ट की मौत, वार्मअप के दौरान हादसा, मां-बाप कर रहे थे मेडल का इंतजार

Last Updated:

Ujjain Gymnast Uzair Ali News: एमपी के उज्जैन के रहने वाले 17 वर्षीय जिम्नास्ट उज़ैर अली की कोलकाता में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया प्रतियोगिता के दौरान वार्मअप हादसे के बाद 28 जनवरी को मौत हो गई. करीब दो हफ्ते तक संघर्ष के बाद उनकी जान गई. अब परिवार ने टीम मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Gymnast Uzair Ali News: उज्जैन मध्य प्रदेश की स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया टीम के साथ कोलकाता गए 17 वर्षीय जिम्नास्ट उजैर अली की दर्दनाक मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है. प्रतियोगिता से ठीक पहले वार्मअप के दौरान हुए हादसे के बाद उज़ैर करीब दो हफ्ते तक जिंदगी और मौत से जूझते रहे, लेकिन आखिरकार 28 जनवरी को उन्होंने दम तोड़ दिया. अब परिवार ने टीम प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

उज्जैन के जामा मस्जिद इलाके में रहने वाले मज़हर अली के बेटे उज़ैर अली, एसजीएफआई की ओर से 12 जनवरी को कोलकाता में आयोजित स्कूल नेशनल गेम्स में हिस्सा लेने गए थे. उजैर मध्य प्रदेश की अंडर-17 जिम्नास्टिक टीम का हिस्सा थे और जिले की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे थे.

कब हुआ था हादसा?
16 जनवरी को प्रतियोगिता शुरू होने से कुछ ही देर पहले उज़ैर वार्मअप कर रहे थे. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वे सिर के बल जमीन पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत कोलकाता के पीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई ओर इलाज के दौरान मौत हो गई.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

नेशनल खेलने कोलकाता गए MP के जिम्नास्ट की मौत, वार्मअप के दौरान हादसा

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *