Last Updated:
MPPSC Result: अक्षय गर्ग ने एमपीपीएससी परीक्षा पास कर सागर जिले का नाम रोशन किया है. उनका चयन नगरपालिका ऑफिसर पद पर हुआ है. जब परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ, तब वह इंदौर में थे लेकिन अब वह अपने गांव लौट आए हैं. गांव आने पर अक्षय का जोरदार स्वागत हुआ.
ऐसे ही जिले के रहली ब्लॉक में आने वाले दरारिया के अक्षय गर्ग ने परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है. वह नगरपालिका अफसर पद के लिए चयनित हुए हैं. जब रिजल्ट जारी हुआ, तब अक्षय इंदौर में थे लेकिन अब वह अपने गांव लौट आए हैं. गांव आने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे गांव में जुलूस निकाला गया. अक्षय ने गांव के सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना की, तो वहीं बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया लेकिन उन्होंने अपनी इस सफलता को कामयाबी की पहली सीढ़ी बताया है. उन्होंने लोकल 18 से कहा कि उनका लक्ष्य डिप्टी कलेक्टर बनना है, इसलिए नगरपालिका अफसर बनने के बाद भी मेहनत करते रहेंगे.
अक्षय गर्ग ने कहा कि वह अक्सर समाज में कई तरह की समस्याओं को देखते थे. उनके पिता खेतीबाड़ी करने के साथ-साथ छोटी सी जगह पर वकालत भी करते हैं. ऐसे में अक्सर परेशान लोगों से उनका सामना हो जाया करता था. वह अपने पिता से इस संबंध में बात करते थे, तो उन्होंने प्रशासनिक सेवा क्षेत्र में जाकर लोगों की मदद करके समस्याएं सुलझाने की बात कही. यहीं से मोटिवेट होकर उन्होंने एमपीपीएससी की तैयारी शुरू कर दी. पहले और दूसरे अटेम्प्ट में उन्हें निराशा हाथ लगी लेकिन उन्होंने अपनी जो कमियां थीं, उन्हें तीसरे प्रयास में दूर किया और सफलता हासिल की. अक्षय ने कहा कि वह अभी यही नहीं रुकने वाले हैं, अभी जो और कमियां उनके अंदर रह गई हैं, उनकी मेहनत में जहां कमी रह गई है, उनको एनालिसिस कर रहे हैं. अब वह डिप्टी कलेक्टर बनने के लिए प्रयास करेंगे.
रोजाना पढ़ते थे 8 घंटे
बता दें कि अक्षय गर्ग ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से की थी. उन्होंने बताया कि एमपीपीएससी की तैयारी के दौरान वह रोजाना 8 घंटे तक पढ़ाई करते थे. सब्जेक्ट की टेस्ट सीरीज लगाते थे और एकाग्र होकर पढ़ाई करते थे. कोई भी युवा अगर तैयारी कर रहा है, तो वह फोकस होकर ही पढ़ाई करें. इससे निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी.
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
.