मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को श्योपुर जिले में सबसे ज्यादा करीब 2 इंच बारिश दर्ज की गई. इसके अतिरिक्त सागर और सतना में करीब आधा इंच बारिश हुई. भोपाल, सीहोर, ग्वालियर, शिवपुरी, रतलाम, रीवा, टीकमगढ़ और बालाघाट जैसे जिलों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश में हल्की बारिश का दौर ही देखने को मिलेगा. वहीं मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के दो जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है.
कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के छतरपुर और टीकमगढ़ में वज्रपात के साथ अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सतना, पन्ना और निवाड़ी में वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है. साथ ही भोपाल विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, मैहर और पांढुर्णा में हल्की बारिश का दौर देखा जा सकता है.
प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले जिलों की बात करें तो श्योपुर में 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. इसके अलावा नर्मदापुरम में 32.2 डिग्री, खजुराहो (छतरपुर) में 31 डिग्री, सिवनी में 30.8 डिग्री और उज्जैन/मंडला/खंडवा में 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान की बात करें तो नरसिंहपुर में पारा सबसे कम 19.4 डिग्री दर्ज किया गया. खरगोन में 20 डिग्री, राजगढ़/पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 20.6 डिग्री, खंडवा में 21 डिग्री और अमरकंटक (अनूपपुर) में 21.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ.
कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
प्रदेश के पांच बड़े शहरों के अधिकतम तापमान की बात करें तो उज्जैन का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया. यहां पारा 30.5 डिग्री दर्ज हुआ. इसके अलावा भोपाल का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री, ग्वालियर का 30 डिग्री, इंदौर का 29.8 डिग्री और जबलपुर का 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.
.