MP Weather Today: अब तो माता रानी के साथ ही होगी विदाई…पहले हल्की फिर तेज बारिश करेगी परेशान, भोपाल-इंदौर में तेज धूप!

भोपाल. मध्यप्रदेश में सोमवार को धूप-छांव के बीच कुछ जगह हल्की बारिश हुई. हालांकि अधिकांश जगहों पर मौसम साफ रहने के साथ ही तेज धूप का दौर देखा गया. सोमवार को भोपाल में सुबह से धूप निकली है. इसके अतिरिक्त ग्वालियर, छतरपुर, टीकमगढ़, दतिया, गुना और श्योपुर जैसे जिलों में तापमान सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया. ग्वालियर में पर 36 डिग्री पार कर गया, तो वहीं छतरपुर के खजुराहो में भी तापमान 36 डिग्री से ज्यादा रहा.

वहीं रात के समय कुछ जगहों पर हल्की ठंडक का एहसास भी देखा जा रहा है. सितंबर माह के अंत तक प्रदेश के कई जिलों में रात के समय गुलाबी ठंड का दौर शुरू हो जाता है. ऐसे में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होना शुरू हो जाएगी. वहीं मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटों तक प्रदेश के भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत कई संभागों के जिलों में हल्की बारिश का दौर रहेगा. मगर 25-26 सितंबर से प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है. इसके बाद मानसून की वापसी होने लगेगी.
मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है. हालांकि 25 सितंबर से लो प्रेशर एरिया एक्टिव होने से तेज बारिश का सिलसिला शुरू होगा. 26 सितंबर तक इसका असर देखने को मिलेगा. हालांकि इस दौरान दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी कई जिलों में देखने को मिलेगी.

जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल
हल्की बारिश: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर

तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: ग्वालियर – 36.4°C (सबसे ज्यादा), खजुराहो (छतरपुर) – 36.2°C, गुना/टीकमगढ़ – 35.5°C, दतिया – 35.2°C, श्योपुर – 35°C, नौगांव (छतरपुर) – 34.8°C
न्यूनतम तापमान: पचमढ़ी (नर्मदापुरम) – 19.8°C (सबसे कम), राजगढ़ – 20°C, अमरकंटक (अनूपपुर) – 21.3°C, खंडवा – 22°C, नरसिंहपुर – 22.2°C

कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
ग्वालियर – 36.4°C
जबलपुर – 33.6°C
उज्जैन – 33°C
भोपाल – 32.8°C
इंदौर – 32.2°C

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *