Last Updated:
MP Weather Update: राजधानी भोपाल में पिछले 84 सालों का रिकॉर्ड टूट चुका है. यहां नवंबर में इस बार कड़ाके की ठंड का दौर देखा जा रहा है. इंदौर का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.
भोपाल. मध्य प्रदेश में नवंबर के महीने में इस बार रिकॉर्ड तोड़ सर्दी का तोड़ देखा गया. पिछले दो सप्ताह से मध्य प्रदेश के अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे बना हुआ है. इसमें खास तौर पर राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री के बीच बना हुआ है. मंगलवार-बुधवार की रात प्रदेश के शाजापुर जिले के गिरवर शहर का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा. यहां पर 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं भोपाल और इंदौर जैसे बड़े जिलों के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है.
इससे पहले राजधानी भोपाल में रविवार-सोमवार की रात पिछले 84 सालों का रिकॉर्ड टूट चुका है. यहां नवंबर में इस बार कड़ाके की ठंड का दौर देखा जा रहा है. इंदौर का न्यूनतम तापमान बड़े शहरों में सबसे कम 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. इसके अलावा भोपाल में 7.8 डिग्री, उज्जैन में 9.5 डिग्री, जबलपुर में 9.9 डिग्री और ग्वालियर में 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. वही काफी समय बाद प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान अपने निषेध स्तर पर आकर 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.
मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान समय में उत्तर पश्चिमी हवाएं प्रदेश में तेजी से आ रही हैं. वहीं एक लो प्रेशर एरिया बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका के हिस्से से होते हुए साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में सक्रिय है. साथ ही एक अन्य को प्रेशर सिस्टम बंगाल की खाड़ी में 22 नवंबर के आसपास सक्रिय होने की संभावना है.
इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. इसमें मुख्य रूप से मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए भोपाल, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर, देवास और सीहोर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है.
इस जिले का तापमान सबसे कम
न्यूनतम तापमान: गिरवर (शाजापुर) – 6.4°C (सबसे कम), राजगढ़ – 6.5°C, पचमढ़ी (नर्मदापुरम) – 6.6°C, इंदौर – 6.9°C, कल्याणपुर (शहडोल) – 7.7°C
बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान
ग्वालियर – 10.7°C
जबलपुर – 9.9°C
उज्जैन – 9.5°C
भोपाल – 7.8°C
इंदौर – 6.9°C
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें
.