MP Weather LIVE: बारिश का कहर, 26 जिलों में अलर्ट, नदियां-नाले उफान पर, बांधों के खोले गए गेट!

Live now

Last Updated:

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने 26 जिलों में अलर्ट जारी किया है. कई नदियां-नाले उफान पर हैं और बांधों के गेट खोले गए हैं. जानिए किन जिलों में अगले 24 घंटे …और पढ़ें

MP में बारिश का कोटा पूरा

MP Weather Today: मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ चुका है. मौसम विभाग ने राज्य के 26 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. लगातार हो रही बारिश से नदियां-नाले उफान पर हैं और कई बांधों के गेट खोलने पड़े हैं. अगले तीन दिनों तक प्रदेशभर में तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं.

क्यों बरस रही है इतनी बारिश?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस समय एक मानसून ट्रफ और दो साइनलोनिक सिस्टम एक्टिव हैं. इसके चलते पूरे प्रदेश में बारिश का दौर लगातार बना हुआ है.

किन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा?

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में इन जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी हैझाबुआ, अलीराजपुर,बड़वानी,खरगोन, खंडवा, देवास, हरदा, सीहोर

वहीं, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नरसिंहपुर, रतलाम, धार, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, गुना, राजगढ़, शाजापुर, आगर मालवा, रायसेन और बालाघाट.

September 4, 2025 11:09 IST

रतलाम धौलावाड डेम के 5 गेट खुले

September 4, 2025 09:21 IST

इंदौर में देर रात बारिश से जलस्तर बढ़ा

इंदौर में देर रात से हो रही बारिश के कारण कृष्णपुरा पुल के पास नदी का जलस्तर बढ़ गया है. जलस्तर बढ़ने की वजह से एक व्यक्ति नदी में फंस गया. घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई. एमजी रोड से इन अधिकारियों ने व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया. एसडीआरएफ की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. नदी में फंसे व्यक्ति को निकालने के लिए प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई की और सफलतापूर्वक उसे बाहर निकाला. इस घटना ने नगर निगम और पुलिस की तत्परता को उजागर किया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. इस बार फिर इंदौर के प्रशासन ने साबित किया कि आपात स्थितियों में वे तुरंत और प्रभावी कदम उठाने में सक्षम हैं.

September 4, 2025 08:27 IST

रतलाम में ग्रामीण इलाके जलमग्न

रतलाम के ग्रामीण क्षेत्रों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है. पलसोड़ा गांव में बरसाती नाला उफान पर है, जिससे गांव में पानी घुस गया और सड़कें जलमग्न हो गईं. इसके कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है.

September 4, 2025 08:01 IST

ग्वालियर में भारी बारिश से हाल बेहाल, जगह-जगह हो रहे गड्ढे

ग्वालियर में भारी बारिश का असर साफ दिखाई दे रहा है. महाराजा बाड़ा पर बड़ा गढ्ढा हो गया है. टाउन हॉल के सामने भी एक गड्ढा बन गया है. यह स्थिति तब उत्पन्न हुई जब स्मार्ट सिटी ने पैदल जोन का काम करवाया था.

September 4, 2025 07:41 IST

रतलाम में भारी बारिश का दौर जारी, नदी-नाले ऊफान पर

भारी बारिश का दौर जारी है और नदी-नाले उफान पर हैं. कलेक्टर राजेश बाथम ने आज नर्सरी से लेकर आठवीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश का आदेश जारी किया है. जिले में अब तक 41 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है, जबकि सैलाना ब्लॉक में 66 इंच बारिश दर्ज की गई है.

September 4, 2025 07:06 IST

शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ा, मंदिर जलमग्न

उज्जैन, इंदौर और देवास में हो रही बारिश के चलते एक बार फिर शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे घाट पर बने मंदिर जलमग्न हो गए हैं. माँ शिप्रा तैराक दल और होमगार्ड, एसडीआरएफ के जवान तैनात किए गए हैं. श्रद्धालुओं को घाट पर जाने से रोका जा रहा है। फिलहाल बारिश का दौर जारी है.

homemadhya-pradesh

MP Weather LIVE: बारिश का कहर, 26 जिलों में अलर्ट, नदियां-नाले उफान पर!

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *