हालांकि मानसून की विदाई के बीच बुधवार को मध्यप्रदेश केके जिलों में बारिश दर्ज की गई. इस दौरान सीधी में सबसे ज्यादा 1.5 इंच पानी बरस गया. वहीं बुरहानपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान तेज बारिश के चलते शहरी व ग्रामीण इलाकों में जलभराव की स्थिति देखी गई. नेपानगर के कई गांव में केले, सोयाबीन और हल्दी की फैसले तेज बारिश के चलते पानी में डूब गई. वहीं ऐतिहासिक धरोहर महल गुललारा की उतावली नदी में बाढ़ आ गई.
राजधानी भोपाल में सुबह धूप खिली रही, जिसके बाद दिन में बादल छाने के साथ ही कुछ इलाकों में बूंदाबांदी का दौर देखा गया. इसके अतिरिक्त नर्मदापुरम, बैतूल, रीवा, बालाघाट और उमरिया जैसे जिलों में भी बारिश रिकॉर्ड हुई. हालांकि ग्वालियर, छतरपुर, टीकमगढ़, दतिया और श्योपुर जैसे जिलों में तेज गर्मी का दौर देखा जा रहा है.
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, वर्तमान समय में दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ जिलों से वापसी कर चुका है सिस्टम की बात करें तो निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तरी उड़ीसा और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है. साथ ही आज एक और लो प्रेशर एरिया एक्टिव होने से तेज बारिश का सिलसिला शुरू होगा. प्रदेश के उत्तर पूर्वी और दक्षिण पश्चिमी जिलों में एक बार फिर बारिश का दौर देखा जा सकता है.
जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल
हल्की बारिश: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर
तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: खजुराहो (छतरपुर) – 36.4°C (सबसे ज्यादा), ग्वालियर – 36°C, नर्मदापुरम – 35.4°C, टीकमगढ़ – 35°C, दतिया – 34.6°C, श्योपुर – 34.4°C
न्यूनतम तापमान: पचमढ़ी (नर्मदापुरम) – 20.2°C (सबसे कम), राजगढ़ – 20.8°C, खंडवा – 21°C, सागर – 21.5°C, बैतूल – 21.8°C
कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
ग्वालियर – 36°C
जबलपुर – 33.4°C
उज्जैन – 33.5°C
भोपाल – 32.4°C
इंदौर – 31.7°C
.