MP Weather Today: मध्य प्रदेश में अब मौसम साफ होने के साथ ही धीरे-धीरे ठंड अपना पैर पसारने लगी है. बुधवार-गुरुवार रात प्रदेश के कई शहरों के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान राजगढ़ जिले का न्यूनतम तापमान सबसे कम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अतिरिक्त शाजापुर के गिरवर में 11.6 डिग्री तो वहीं इंदौर में 12.1 डिग्री और राजधानी भोपाल में 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार अक्टूबर के आखिरी में जमकर बारिश का दौर देखा गया. हालांकि, इसका असर आने वाले दिनों में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ठंड वह कोहरे के रूप में देखने को मिलेगा. पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के ग्वालियर, सागर, छिंदवाड़ा, गुना, शिवपुरी, श्योपुर, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, छिंदवाड़ा और बैतूल में दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट महसूस हुई.
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, वर्तमान समय में हरियाणा के पास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय बना हुआ है यही वजह है कि प्रदेश में ठंडी हवाओं का दौर तेजी से बढ़ गया है हालांकि अगले 24 घंटे में यह चक्रवात उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस में समाहित हो जाएगा ऐसे प्रदेश में कोई भी सिस्टम सक्रिय नहीं है.
तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: नर्मदापुरम – 33.4°C (सबसे ज्यादा), सतना – 31.5°C, खजुराहो (छतरपुर) – 31.4°C, मंडला – 31°C, जबलपुर – 30.7°C
न्यूनतम तापमान: राजगढ़ – 11°C (सबसे कम), गिरवर (शाजापुर) – 11.6°C, इंदौर – 12.1°C, भोपाल – 13°C, मरुखेड़ा (नीमच)/धार – 14.1°C
कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
जबलपुर – 30.7°C
उज्जैन – 29.5°C
ग्वालियर – 28.6°C
भोपाल – 28.4°C
इंदौर – 28.3°C
भोपाल में मौसम की सबसे ठंडी रात
भोपाल में गुरुवार को मौसम की सबसे ठंडी रात रही, जहां तापमान में छह डिग्री की भारी गिरावट आई और यह 13°C पर पहुंच गया – राजगढ़ (11°C) और इंदौर (12.1°C) के बाद राज्य में तीसरा सबसे कम तापमान. दिलचस्प बात यह है कि राज्य की राजधानी हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंडी रही, जहां पारा केवल 17.4°C तक ही गिरा. भोपाल मौसम विभाग के अनुसार, वातावरण में नमी कम होने के बाद राज्य भर में चल रही ठंडी उत्तरी हवाओं के कारण यह ठंडक महसूस की गई. दिन का तापमान भी सामान्य से कम रहा, भोपाल में 28.4°C दर्ज किया गया, जो औसत से लगभग तीन डिग्री कम है.
.