MP TOP NEWS: सीहोर के राष्ट्रीय सम्मेलन में सीएम डॉ. यादव-केंद्रीय कृषि मंत्री, छत्‍तीसगढ़ में राष्‍ट्रपति का दौरा

Last Updated:

MP Top News Today: मध्य प्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

Zoom

MP Chhattisgarh News Live: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास.
मध्य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…

गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा आज, नक्सलवाद पर हाई लेवल मीटिंग और बस्तर पंडूम में होंगे शामिल
रायपुर.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा शुरू हो रहा है. दौरे को लेकर उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. केंद्रीय गृहमंत्री आज शाम 04:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. एयरपोर्ट से वे सीधे निजी होटल के लिए रवाना होंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे. 08 फरवरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सुबह 11:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक नक्सलवाद को लेकर एक हाई लेवल समीक्षा बैठक लेंगे. इस बैठक में राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी शामिल होंगे. बैठक में नक्सल प्रभावित इलाकों की सुरक्षा स्थिति, चल रहे अभियानों और आगे की रणनीति पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है. 09 फरवरी को अमित शाह बस्तर पंडूम के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे. वे सुबह 11:00 बजे विशेष विमान से रायपुर से दंतेश्वरी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. दंतेश्वरी एयरपोर्ट से वे सड़क मार्ग से बस्तर पंडूम कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे. केंद्रीय गृहमंत्री दोपहर 12:05 बजे से शाम 04:00 बजे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. इसके बाद शाम 04:20 बजे जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, बस्तर पण्डुम में होंगी शामिल
रायपुर/जगदलपुर.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ के संक्षिप्त लेकिन अहम दौरे पर रहेंगी. वे कुल करीब तीन घंटे छत्तीसगढ़ में प्रवास करेंगी. राष्ट्रपति सुबह 9.10 बजे भुवनेश्वर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगी और 10.30 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगी. जगदलपुर आगमन के बाद राष्ट्रपति मुर्मू लाल बाघ मैदान में आयोजित बस्तर पण्डुम कार्यक्रम में शामिल होंगी. कार्यक्रम स्थल पर वे 10.55 से 11.10 बजे तक विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन करेंगी और बस्तर पण्डुम में शामिल मेहमानों के साथ फोटोग्राफ सेशन में भाग लेंगी. इस दौरान मांझी और चलकी समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रपति संवाद भी करेंगी. इसके बाद 11.10 से 12.15 बजे तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बस्तर पण्डुम कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करेंगी. कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वे 12.30 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से रायपुर के लिए रवाना होंगी. रायपुर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति 1.30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर बस्तर संभाग में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

सीएम डॉ. यादव-केंद्रीय कृषि मंत्री की उपस्थिति में 7 फरवरी को सीहोर में होगा राष्ट्रीय सम्मेलन
भोपाल.  
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में 7 फरवरी को सीहोर जिले के अमलाहा स्थित खाद्य दलहन अनुसंधान केंद्र में दलहन आत्मनिर्भरता राष्ट्रीय मिशन के तहत राष्ट्रीय परामर्श एवं रणनीति सम्मेलन होगा. सम्मेलन में दलहन उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के उपायों पर गहन चर्चा होगी. देश के प्रमुख दलहन उत्पादक राज्यों के कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक, बीज उत्पादक संस्थाएँ और दाल उद्योग के प्रतिनिधि शामिल होंगे. मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री द्वारा अनुसंधान केंद्र की अत्याधुनिक सुविधाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा. किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और उन्नत तकनीकों से दलहन उत्पादन को मजबूत करना है. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10.45 बजे पौध-रोपण से होगी. केंद्रीय मंत्री नई किस्मों, उन्नत तकनीकों और प्रयोगशालाओं का अवलोकन करेंगे और किसानों से संवाद करेंगे. सम्मेलन में ‘पल्सेस मिशन पोर्टल’ का शुभारंभ होगा और प्रगतिशील किसानों को उन्नत बीज वितरित किए जाएंगे. विभिन्न राज्यों के अनुभवों के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर दलहन विकास की ठोस रणनीति तय की जाएगी.

About the Author

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

MP TOP NEWS: सीहोर में सीएम डॉ. यादव, छत्‍तीसगढ़ में राष्‍ट्रपति का दौरा

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *