MP का चाय बाजार…सुबह से देर रात तक होती है चाय पर चर्चा, ₹5 से शुरुआत

Last Updated:

Burhanpur Tea Bazaar: बुरहानपुर का चाय बाजार काफी मशहूर है. यहां सुबह से लेकर देर रात तक चाय मिल जाएगी. इतनी महंगाई में भी यहां की दुकानों पर आपको पांच रुपये में चाय मिल जाएगी.

बुरहानपुर. मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य है, जहां के लगभग सभी जिले अपनी खास चीजों की वजह से पहचान रखते हैं. इसी तरह हर शहर में कई बाजार भी होते हैं, जो सिर्फ एक विशेष सामान के लिए मशहूर होते हैं. बुरहानपुर का रोशन चौक क्षेत्र चाय बाजार के नाम से जाना जाता है. यहां पर चाय की करीब 20 से 25 दुकानें हैं, जहां पर लोग चाय पीने के लिए सुबह से देर रात तक पहुंचते हैं. यहां पर अलग-अलग दुकानों पर अलग-अलग वैरायटी की चाय मिलती है. यही वजह है कि लोग इस चाय बाजार में सुबह से लेकर रात तक चाय पीने के लिए आते रहते हैं.

लोकल 18 की टीम ने जब चाय की एक दुकान के संचालक मोहम्मद हसन से बात की, तो उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश का बुरहानपुर एक ऐसा जिला है, जहां पर एक ही जगह पर 20 से 25 चाय की दुकानें हैं और सभी चाय की दुकानों का स्वाद अलग-अलग है. लोग इसलिए इस स्वाद को लेने के लिए यहां पर सुबह से लेकर देर रात तक पहुंचते हैं. चाय बाजार में पांच रुपये से लेकर 10 रुपये तक चाय मिलती है. स्पेशल चाय की कीमत थोड़ा बढ़ जाती है. बुरहानपुर के ही नहीं बल्कि आसपास के चाय के शौकीन भी इस बाजार में लगभग हर रोज पहुंचते हैं.चाय की दुकानों का संचालन करने वाले दुकानदारों का कहना है कि वे घर के मसाले से चाय बनाते हैं और सर्दी के मौसम में इस चाय को पीने से लोगों का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है.

अलग-अलग फ्लेवर की मिलती है चाय
बुरहानपुर के चाय बाजार में पांच रुपये से चाय मिलना शुरू हो जाती है. हर दुकान की चाय का स्वाद अलग-अलग होता है. कई दुकानों पर इलायची डालकर चाय बनाई जाती है, तो कई दुकानों पर लौंग डालकर चाय बनती है. कई दुकानदार अदरक तो कई तुलसी के पत्ते डालकर चाय बनाते हैं. कहीं पर घोटा चाय भी मिलती है. ये सभी दुकानें अपने आप में खास हैं, इसलिए लोग यहां पर देर रात तक चाय पीने पहुंचते हैं और जो एक बार यहां की चाय पी लेता है, गारंटी है कि वह दोबारा जरूर आता है.

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

MP का चाय बाजार…सुबह से देर रात तक होती है चाय पर चर्चा, ₹5 से शुरुआत

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *