MP Politics: जातिवाद और धार्मिक उन्माद पर उमंग सिंघार का फटकार, कहा- ‘यह प्रदेश है भाईचारे की जमीन’

Last Updated:

MP Politics: मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने हाल की जातिवादी और धार्मिक उन्माद की घटनाओं पर चिंता जताई. उन्होंने सरकार से तुरंत रोकथाम और निष्पक्ष जांच की मांग की.

MP Politics: मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश में हाल ही में हुई जातिवादी और धार्मिक उन्माद से जुड़ी घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि दमोह में हुई जातिवादी घटना, ग्वालियर में अनिल मिश्रा का विवादित बयान और भोपाल की सड़कों पर लगाए गए पोस्टर जैसी घटनाएं समाज में नफरत और विभाजन को बढ़ावा दे रही हैं. इन घटनाओं ने उन्हें भीतर तक विचलित किया है.

उमंग सिंघार ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में समानता और भाईचारे को कमजोर करती हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह देश बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और उनके बनाए संविधान के आधार पर चलेगा, न कि भाजपा और आरएसएस की तथाकथित “व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी” के आधार पर. उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी देश के संविधान की रक्षा के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं.

उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपील की है कि ऐसी घटनाओं पर तुरंत रोक लगाई जाए. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश हमेशा से शांति और सौहार्द की भूमि रहा है. यहां जातिवाद, धार्मिक असमानता या किसी भी तरह के उन्माद के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए. उन्होंने सरकार से मांग की है कि समाज में एकता और समानता को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं.

सिंघार ने कहा कि दमोह की घटना और अन्य विवादित बयानों ने न केवल समाज में तनाव पैदा किया है, बल्कि लोगों के बीच अविश्वास भी बढ़ाया है. उन्होंने इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि ऐसी घटनाएं न सिर्फ समाज को बांटती हैं, बल्कि प्रदेश की छवि को भी नुकसान पहुंचाती हैं.

नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी है जो संविधान और समानता के सिद्धांतों में विश्वास रखता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसी ताकतों के खिलाफ एकजुट हों जो समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही हैं. उमंग सिंघार ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर ऐसी घटनाओं पर जल्दी काबू नहीं पाया गया, तो यह प्रदेश के सामाजिक ताने-बाने को और कमजोर कर सकता है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

जातिवाद और धार्मिक उन्माद पर उमंग सिंघार का फटकार, कहा- ‘यह प्रदेश है….’

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *