Last Updated:
MP Police Constable Result : एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के फेज-1 का रिजल्ट जारी हो गया है. दूसरे फेज के लिए 59438 उम्मीदवार चयनित हुए हैं.
MP Police Constable Result : मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के पहले फेज का रिजल्ट जारी हो गया है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर दूसरे फेज में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी कर दिए हैं. दूसरे फेज के लिए 59438 उम्मीदवार चयनित हुए हैं.
जिन उम्मीदवारों ने एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट esb.mp.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं. यह भर्ती परीक्षा पुलिस मुख्यालय, गृह मंत्रालय (पुलिस), मध्य प्रदेश सरकार के अंतर्गत 7500 कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी.
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 तक मध्य प्रदेश के 11 शहरों में हुई थी. इस परीक्षा के लिए कुल 9 लाख 78 हजार 59 आवेदन हुए थे. जिसमें से 6 लाख 85 हजार 504 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी.
About the Author
प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें
.