MP Police Constable 2025 : एमपी पुलिस में 7500 कांस्टेबल की निकली भर्ती, 8वीं-10वीं पास इस डेट से करें आवेदन

Last Updated:

MP Police Constable 2025 : आठवीं और 10वीं पास के लिए एमपी पुलिस में बंपर वैकेंसी है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने 7500 कांस्टेबल की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

MP Police में  7500 कांस्टेबल की वैकेंसी, 8वीं-10वीं पास इस डेट से करें आवेदनMP Police Constable 2025 : कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन 29 सितंबर तक होगा.
MP Police Constable 2025 : पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. मध्य प्रदेश पुलिस में 7500 कांस्टेबल की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कल, 15 सितंबर 2025 से शुरू होकर 29 सितंबर तक चलेगा. यह भर्ती नोटिफिकेशन मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने जारी किया है. जिसका नाम पहले एमपी व्यापमं था. आवेदन इसकी वेबसाइट esb.mp.gpv.in पर जाकर करना है.

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कांस्टेबल ही नहीं, सब इंस्पेक्टर, सूबेदार, स्टेनो और सहायक उप निरीक्षक (ASI) जैसे पदों पर भी भर्ती होगी. आवेदन प्रक्रिया 29 सितंबर तक चलेगी और आवेदन फॉर्म में करेक्शन 4 अक्टूबर तक किया जा सकेगा.

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए योग्यता

उम्र सीमा- उम्मीदवारों की उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए. महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 28 साल है. आरक्षित वर्ग के अन्य उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में नियम के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता- जनरल, एससी और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए. जबकि एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास है.

अप्लीकेशन फीस

जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अप्लीकेशन फीस 500 रुपये है. जबकि एससी, एसटी और ओबीसी के लिए अप्लीकेशन फीस 250 रुपये है.

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा तिथि 

परीक्षा का नाम तिथि एवं दिन पाली अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने का समय उत्तर अंकित करने का समय
आरक्षक भर्ती परीक्षा-2025 30.10.2025 से प्रारंभ प्रथम प्रातः 7:30 से 8:30 बजे तक 09:20 से 09:30 बजे तक (10 मिनट) प्रातः 09:30 से 11:30 बजे तक (2:00 घंटे)
द्वितीय दोपहर 12:30 से 01:30 बजे तक 02:20 से 02:30 बजे तक (10 मिनट) दोपहर 02:30 से 04:30 बजे तक (2:00 घंटे)

Praveen Singh

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे… और पढ़ें

homecareer

MP Police में 7500 कांस्टेबल की वैकेंसी, 8वीं-10वीं पास इस डेट से करें आवेदन

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *