MP Police Constable 2025: 7500 पदों के लिए 59,438 दावेदार, कैसे होगा सेलेक्‍शन, क्‍या है आगे की प्रोसेस?

Last Updated:

MP Police Constable 2025: मध्‍य प्रदेश में पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्‍ट आने के बाद अब आगे की प्रोसेस होगी. इसके लिए अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा जिसके बाद ही आगे के लिए मौका मिलेगा. कुल 7500 पदों के लिए लिखित परीक्षा में 59,438 उम्‍मीदवार पास हुए हैं.अब देखना यह है कि इनमें से कितने अंतिम पडाव तक पहुंचते हैं.

ख़बरें फटाफट

MP Police Constable 2025, MP Police, Sarkari Naukri: एमपी पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती.

MP Police Constable 2025: मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए लिखित परीक्षा का रिजल्ट आ चुका है. इस बार 59,438 उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल हुए हैं. यह परीक्षा कुल 7500 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी.अब इन सभी के सामने अगला और सबसे महत्वपूर्ण चरण है डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन. इस चरण में अगर कोई छोटी-सी गलती हुई तो सालों की मेहनत पर पानी फिर सकता है. इस बार नए नियमों के कारण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के अंक फाइनल मेरिट में जुड़ेंगे इसलिए ये स्टेज पहले से कहीं ज्यादा निर्णायक हो गया है.

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन क्यों इतना जरूरी है?

पिछले कई सालों में देखा गया है कि बहुत सारे उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद इसी स्टेज पर बाहर हो गए.वजह थी कागजों में कमी या गलत जानकारी. भर्ती बोर्ड इस चरण में बिल्कुल ढिलाई नहीं बरतता. नाम, जन्मतिथि, श्रेणी और पात्रता से जुड़े सभी दस्तावेज लिखित फॉर्म से मिलान किए जाते हैं. अगर यहां कुछ गड़बड़ निकली तो फिजिकल देने का मौका भी नहीं मिलता यानी फिजिकल से पहले ही भविष्य तय हो जाता है.

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दिन क्‍या ले जाएं

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में फिजिकल और वेरिफिकेशन के समय ये दस्तावेज अनिवार्य हैं:

– 10वीं या 12वीं की मार्कशीट (जन्मतिथि और शैक्षणिक योग्यता साबित करने के लिए)
– रोजगार पंजीयन प्रमाणपत्र (मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय से जारी और अपडेटेड होना चाहिए)
– जाति प्रमाणपत्र (आरक्षित वर्ग के लिए सक्षम अधिकारी से जारी)
– मूल निवासी प्रमाणपत्र (मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होने का सबूत)
– पहचान पत्र (आधार कार्ड या वोटर आईडी)
इन कागजों में कटिंग, ओवरराइटिंग या एक्सपायर्ड डेट नहीं होनी चाहिए.

इन आम गलतियों से बचें, वरना बाहर हो सकते हैं
– रोजगार पंजीयन का नवीनीकरण समय पर न कराना
– जाति या मूल निवासी प्रमाणपत्र का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध न होना
– नाम या जन्मतिथि में फॉर्म और सर्टिफिकेट के बीच अंतर
– ओरिजिनल के बजाय सिर्फ फोटोकॉपी ले जाना
ये छोटी-छोटी गलतियां कई उम्मीदवारों का सपना तोड़ देती हैं. इसलिए पैरेंट्स और उम्मीदवारों को सलाह है कि सभी ओरिजिनल दस्तावेज पहले से तैयार रखें और डबल-चेक जरूर करें.

डॉक्यूमेंट क्लियर हुआ तो 

जिन उम्मीदवारों के कागज पूरी तरह सही पाए जाते हैं, वही फिजिकल टेस्ट में उतर पाते हैं. इस बार फिजिकल के अंक सीधे फाइनल मेरिट में जुड़ेंगे इसलिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन क्लियर करना चयन की पहली और सबसे मजबूत सीढ़ी है.

About the Author

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें

homecareer

MP Police:7500 पदों के लिए 59,438 दावेदार, कैसे होगा सेलेक्‍शन?

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *