MP Police Bharti 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने पुलिस विभाग में एसआई और सूबेदार पदों के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. इसके तहत कुल 500 वैकेंसी है. नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ पर जाकर करना है. फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 है.
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें.
आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 33 साल है. आरक्षित वर्ग को नियम के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेन्स और फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू के बाद होगा. प्रीलिम्स परीक्षा 100 अंकों की होगी.
अप्लीकेशन फीस
सीधी भर्ती पदों के लिए आवेदन शुल्क मध्य प्रदेश के मूल निवासी एससी/एसटी/ओबीसी /EWS कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये है. अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारें के लिए अप्लीकेशन फीस 500 रुपये है. वहीं, पुलिस विभाग की विभागीय परीक्षा की फीस मध्य प्रदेश के मूल निवासी एससी/एसटी/ओबीसी /EWS कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये और अनारक्षित वर्ग के लिए 200 रुपये है.
परीक्षा तिथि और समय
नौ जनवरी 2026 से शुरू. पहली पाली सुबह नौ बजकर 30 मिनट से 11 बजकर 30 मिनट तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से शाम 4 बजकर 30 मिनट तक. पहली पाली के लिए रिपोर्टिंग सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े आठ बजे तक और दूसरी पाली में साढ़े 12 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक करनी है.
किन शहरों में होगी परीक्षा
एसआई और सूबेदार भर्ती परीक्षा के संभावित शहर भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी, अनूपपुर और उज्जैन हैं.
.