MP News Today: महाशिवरात्रि पर बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह का आयोजन; खंडवा-बुरहानपुर दौरे पर CM मोहन यादव

MP Chhattisgarh Top News Live: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास.
 मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…

महाशिवरात्रि पर बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह का आयोजन, आज मायना और संगीत कार्यक्रम

छतरपुर के बागेश्वर धाम में 15 फरवरी यानी महाशिवरात्रि के दिन होने जा रहे सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव को लेकर News18 मध्यप्रदेश से बागेश्वर महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने खास बात करते हुए इस भव्य दिव्य और विशाल कार्यक्रम की जानकारी सांझा की, उन्होंने बात करते हुए बताया कि बागेश्वर धाम देश का इकलौता मंदिर है जंहा पर दान पेटियों में आये चढ़ावे से 300 गरीब निर्धन असहाय बेटियों की शादी की जा रही है, उन्होंने बताया कि इस विशाल आयोजन में 15 लाख लोगो के साथ देश के महान साधु संत और जगतगुरु शामिल होकर वर और वधु को आशीर्वाद देंगे साथ ही 100 एकड़ में होने बाले इस कार्यक्रम में कई देशों के राजदूत और NRI भी शामिल होंगे, कन्या विवाह महोत्सव में 13 फरवरी को मंडप सम्पन्न हुआ और 14 फरवरी को मायना और संगीत कार्यक्रम रखा गया है एवं 15 फरवरी को 300 बेटियों का सामूहिक विवाह बागेश्वर धाम की पुण्य धरती पर सम्पन्न होगा .

इंदौर में बैंक धोखाधड़ी पर बड़ी कार्रवाई! ED ने रुचि एक्रोनी की ₹10.15 करोड़ की संपत्ति अटैच की

इंदौर में बैंक धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रुचि एक्रोनी की 10.15 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच कर दी है. यह कार्रवाई सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई है. कंपनी पर यूको बैंक, इंदौर के साथ 58 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप है. दिसंबर 2025 में ED ने कंपनी से जुड़े ठिकानों पर सर्चिंग भी की थी. गौरतलब है कि वर्तमान में रुचि एक्रोनी का नाम बदलकर स्टील टेक रिसोर्सेस लिमिटेड कर दिया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

खंडवा-बुरहानपुर दौरे पर CM मोहन यादव: 1200 करोड़ से ज्यादा विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज खंडवा और बुरहानपुर के दौरे पर रहेंगे. दोपहर 12 बजे बुरहानपुर पहुंचकर रेणुका मंडी में आयोजित कार्यक्रम में ₹696.37 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे. इसके बाद दोपहर 2:40 बजे खंडवा जिले के पंधाना पहुंचेंगे, जहां लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे. प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1800 करोड़ से अधिक राशि डाली जाएगी. साथ ही 600 करोड़ से ज्यादा विकास कार्यों की सौगात देंगे. शाम 4:10 बजे भोपाल रवाना होंगे.

लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी! आज जारी होगी 33वीं किस्त, 1800 करोड़ सीधे खातों में

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए आज का दिन खास है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खंडवा से सिंगल क्लिक के जरिए योजना की 33वीं किस्त जारी करेंगे. प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ बहनों के खातों में 1800 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी. कार्यक्रम खंडवा जिले की पंधाना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री 600 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे. इस दौरान विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा. योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहीं महिलाओं के लिए यह राहत भरी खबर मानी जा रही है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *