MP News: सीधी-शहडोल में करंट से बाघ की हत्या, तालाब-खेत से मिले अंग

Last Updated:

MP News: सीधी और शहडोल जिले की सीमा पर बड़ा वाइल्डलाइफ क्राइम सामने आया है. एक बाघ करंट की चपेट में आने से मरा और फिर शिकारी ने उसके कई टुकड़े कर खेत और तालाब में छिपा दिए. स्थानीय लोगों को कई दिनों से तेज बदबू आ रही थी. सूचना पर पहुंची टीम ने तलाब के पानी और खेत की मिट्टी से बाघ के अंग बरामद किए.

सीधी टाइगर रिजर्व से चौंकाने वाली खबर आई है.

सीधी. वाइल्डलाइफ अपराध का गंभीर मामला सीधी-शहडोल जिले की सीमा पर सामने आया है. यहां एक बाघ की हत्या कर उसके अंग खेत और तालाब में दफन किए गए. यह मामला कई दिनों से स्थानीय लोगों को आ रही तेज दुर्गंध के बाद खुला. ग्रामीणों ने बदबू की सूचना वन विभाग को दी. टीम मौके पर पहुंची तो तालाब के किनारे मिट्टी में ताजा खुदाई के निशान दिखे. तालाब के पानी में भी संदिग्ध सामग्री दिखाई दी. टीम ने तलाशी शुरू की. कुछ ही देर में तालाब से बाघ के अंग मिले.

अफसरों ने बताया कि पास के खेत की खुदाई में भी बाघ के शव के हिस्से बरामद हुए. मौके पर मिले निशानों ने शिकारी के शामिल होने की पुष्टि कर दी. जांच बढ़ी तो दो संदिग्धों की जानकारी मिली. दोनों आरोपी वारदात के बाद गांव से फरार थे. संजय टाइगर रिजर्व की टीम ने लगातार दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपियों ने वारदात स्वीकार की. उन्होंने बताया कि रात में खेत की मेड़ पर अवैध करंट लाइन लगाई गई थी. इसका मकसद जंगली जानवरों को मारना और फसल बचाना था. बाघ उसी ट्रैप में फंस गया. करंट का झटका इतना तेज था कि बाघ की मौके पर मौत हो गई. पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने शव को काटा. कुछ अंग खेत में दबा दिए. बाकी तालाब में फेंक दिए.

आरोपियों ने खोला राज, खुद तालाब से अंग निकाले 
वन विभाग को आठ नंबर खेत से पहले कुछ अंग मिले थे. इससे पूरे मामले की दिशा स्पष्ट हो गई. इसके बाद बड़ी टीम बनाई गई. तालाब की तलाशी शुरू हुई. पानी में से भारी मात्रा में अवशेष मिले. टीम ने आरोपियों को घटनास्थल पर लाकर डेमो कराया. आरोपियों ने खुद तालाब से दफन अंग निकाले. अधिकारियों ने बताया कि यह मामला बेहद गंभीर है. बाघ की मौत से पूरा क्षेत्र प्रभावित हुआ है. मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त धाराएं लगाई गई हैं.

आसपास के गांवों में भी करंट ट्रैप की जांच शुरू
आरोपियों का न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार चालान तैयार किया जा रहा है. विभाग ने आसपास के गांवों में भी करंट ट्रैप की जांच शुरू कर दी है. टीम ने कई जगहों पर पुराने तार और अवैध कनेक्शन भी हटाए हैं. अधिकारियों ने कहा कि ऐसे अपराध जंगल के पारिस्थितिकी तंत्र को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं. विभाग ने लोगों से अवैध करंट लाइन न लगाने की अपील की है. साथ ही सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिया है. विभाग अब बाघ की मूवमेंट और अन्य वन्यजीव गतिविधियों की भी निगरानी कर रहा है.

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

MP News: सीधी-शहडोल में करंट से बाघ की हत्या, तालाब-खेत से मिले अंग

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *