MP News Live Today: मध्य प्रदेश बनेगा निवेशकों की पहली पसंद! गुवाहाटी में सीएम मोहन यादव की बड़ी पहल

Live now

Last Updated:

MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

MP LIVE

MP LIVE News Today 05 October 2025: मध्य प्रदेश सरकार निवेश को बढ़ावा देने पर केंद्रित है. आज गुवाहाटी में एक इंटरैक्टिव सेशन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निवेशकों के साथ चर्चा करेंगे. इस दौरान वे असम और अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बातचीत करेंगे, जिसमें मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर जोर दिया जाएगा. मध्य प्रदेश टेक्सटाइल्स, टूरिज्म और अन्य क्षेत्रों में अपार अवसर प्रदान करता है, जो इसे उद्योगपतियों के लिए निवेश का आदर्श स्थल बनाता है.

October 5, 2025 07:51 IST

उज्जैन भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने श्री महाकालेश्वर के किए दर्शन

Ujjain News: उज्जैन भारतीय क्रिकेट टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी शिखर धवन ने आज प्रातःकाल श्री महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित भस्म आरती में सम्मिलित होकर भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किए. इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया द्वारा उनका विधिवत सम्मान किया गया.

October 5, 2025 07:47 IST

फेसबुक पर प्यार, असल में धोखा! शादी का झांसा देकर रतलाम में ब्यूटी पार्लर संचालिका से दुष्कर्म

Ratlam News: रतलाम में फेसबुक पर दोस्त बने युवक ने शादी का झांसा देकर ब्यूटी पार्लर संचालिका से दुष्कर्म किया. जब महिला ने बात करना बंद किया, तो आरोपी ने मारपीट भी की. पीड़िता की रिपोर्ट पर औद्योगिक थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. आरोपी सनी राजपूत फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

October 5, 2025 07:36 IST

मुरैना–सबलगढ़ बीएमओ ने दिया अपने पद से इस्तीफा,

October 5, 2025 07:13 IST

सावधान भोपाल! आज 6 घंटे तक नहीं रहेगी बिजली, यहां देखें पूरी लिस्ट

Bhopal News: भोपाल में मेंटेनेंस के कारण चार से छह घंटे की बिजली कटौती होगी. शहर के रचना नगर सहित 30 इलाकों में बिजली गुल रहेगी. सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक न्यू कबाड़खाना, छोला मंदिर रोड, हनुमानगंज थाना और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे. सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक ई-2 से 4, पिरिया मोहल्ला, सिद्धि विनायक, गौतम नगर, बैंक कॉलोनी में कटौती होगी. सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक अंशुल विहार, वंदना होम्स, विंडसर पाम, इनायतपुर पंप हाउस और अन्य क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी. दोपहर 12 से 1 बजे तक स्वर्ण कुंज, नर्मदा अपार्टमेंट, रजत गोल्डन सहित कई इलाकों में कटौती होगी.

October 5, 2025 07:10 IST

राजीव जी, आज आपने दिल जीत लिया……

homemadhya-pradesh

MP Live: मध्य प्रदेश बनेगा निवेशकों की पहली पसंद! सीएम मोहन यादव की बड़ी पहल

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *