Last Updated:
MP News Today in HIndi: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलती रहेंगी.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें.
MP Latest Hindi News: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…
एमपी विधानसभा बजट सत्र का चौथा दिन: आबकारी नीति पर बोलेेंगे जगदीश देवड़ा, 80 याचिकाएं होंगी पेश
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है और सदन की कार्यवाही अहम मुद्दों पर केंद्रित रहने वाली है. आज वर्ष 2026-27 की आबकारी नीति पर वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा सदन में विस्तृत वक्तव्य देंगे. नई आबकारी नीति को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों की नजरें टिकी हुई हैं. राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा आज भी जारी रहेगी. सदस्य सरकार की नीतियों और योजनाओं पर अपने विचार रखेंगे. संभावना है कि कई अहम मुद्दों पर तीखी बहस भी देखने को मिल सकती है. आज सदन में दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लाए जाएंगे. इसके अलावा 80 याचिकाओं की प्रस्तुति की जाएगी, जिनमें विभिन्न विभागों और जनहित से जुड़े मुद्दे शामिल हैं. इससे सदन का कामकाज काफी व्यस्त रहने वाला है. सदन की कार्यवाही के दौरान कई मंत्री दस्तावेज और प्रतिवेदन सदन की पटल पर रखेंगे. इनमें जगदीश देवड़ा, प्रहलाद पटेल, संपतिया उईके, चैतन्य कश्यप, इंदर सिंह परमार और प्रद्युम्न सिंह तोमर शामिल हैं. आज का दिन विधानसभा की कार्यवाही के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासतौर पर आबकारी नीति को लेकर होने वाली चर्चा पर सबकी नजर रहेगी.
अवैध रेत मामले में बड़ी कार्रवाई, चिन्नौनी थाना प्रभारी सहित 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड
चंबल नदी से अवैध रेत उत्खनन के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है. चिन्नौनी थाना प्रभारी शंभू दयाल बाथम सहित कुल 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि चंबल नदी से रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को छोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में कथित तौर पर अवैध रेत से लदे वाहनों को कार्रवाई के बजाय जाने दिया जा रहा था. इस मामले ने तूल पकड़ लिया था और क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था. इस खबर को News18 ने प्रमुखता से प्रसारित किया था, जिसके बाद मामला और गरमा गया. खबर सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और जांच के निर्देश दिए. जांच के बाद प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर थाना प्रभारी समेत 7 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन और उसमें किसी भी तरह की मिलीभगत बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
.