MP News Live: भोपाल में आज सीएम मोहन यादव का पावर-पैक्ड डे, सुबह से शाम तक बैठकों का सिलसिला!

Live now

Last Updated:

MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

MP News Live: भोपाल में आज सीएम मोहन यादव का पावर-पैक्ड डे!
MP News Live 19 August 2025: भोपाल की सुबह आज कुछ अलग ही होने वाली है, क्योंकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पूरा दिन एकदम बैक-टू-बैक शेड्यूल से भरा है. अगर इसे पावर-पैक्ड डे कहें तो गलत नहीं होगा. सुबह से लेकर शाम तक एक-एक मिनट प्लान्ड है और हर जगह उनका अलग ही अंदाज़ देखने को मिलेगा.

सबसे पहले सुबह 10:40 बजे सीएम मंत्रालय पहुंचेंगे. यहां से उनके ऑफिसियल कामकाज की शुरुआत होगी. इसके तुरंत बाद 11 बजे कैबिनेट की बड़ी बैठक होने जा रही है. इस बैठक में प्रदेश के कई अहम फैसलों पर चर्चा हो सकती है, इसलिए सबकी नज़रें इस पर टिकी रहेंगी.

फिर दोपहर 12:30 बजे सीएम उस बैठक में हिस्सा लेंगे, जो सरकारी अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति यानी कानूनी कार्रवाई से जुड़े मामलों पर बनेगी. ये मीटिंग काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इसमें कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा होनी तय है.

इतना ही नहीं, सीएम ने लोगों से मुलाकात के लिए भी वक्त निकाल रखा है. दोपहर 1:30 से 3:35 बजे तक कोई भी उनसे मिल सकता है. चाहे जनता अपनी परेशानी लेकर आए या समर्थक मुलाकात करना चाहें, इस समय को खास तौर पर लोगों के लिए रखा गया है.

शाम होते-होते माहौल बदल जाएगा. 4 बजे सीएम आमेर मजेस्टिक, भोपाल पहुंचेंगे जहां राखी का बड़ा महोत्सव आयोजित होगा. भाई-बहन के रिश्ते का ये पर्व हमेशा खास होता है और इस मौके पर सीएम की मौजूदगी से माहौल और भी जोश भरा हो जाएगा.

इसके बाद 4:50 बजे वे काशीपुर चांदबड़ जाएंगे, जहां एक और राखी महोत्सव उनका इंतजार कर रहा होगा. यानी दिनभर की मीटिंग्स और कामकाज के बाद सीएम शाम को पूरी तरह त्योहार की रंगत में नज़र आएंगे.

August 19, 2025 09:08 IST

भोपाल में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए कर्मचारी

भोपाल में 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए एक कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ा गया. आरोपी अनुसूचित जाति विकास आयोग के आयुक्त थे, जो राजीव गांधी भवन, भोपाल में पदस्थ थे. शिकायतकर्ता उषा दाभीरकर, जो वाणिज्य कर कार्यालय छिंदवाड़ा में तैनात थीं, ने यह शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि आरोपी ने उनके जाति प्रमाण पत्र की जांच को दबाने के एवज में 5 लाख रुपए की मांग की थी. पहली किस्त के रूप में 1 लाख रुपए लेते हुए आरोपी को जबलपुर लोकायुक्त द्वारा भोपाल में गिरफ्तार किया गया. आरोपी को पंचशील नगर स्थित उनके मकान में रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया.

August 19, 2025 08:44 IST

भोपाल में जल्द होगा इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग उपकरणों का निर्माण

भोपाल में जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग उपकरणों का निर्माण होगा. प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर जल्द ही स्थापित किए जाएंगे. ये क्लस्टर भोपाल के आसपास बनाए जाएंगे. औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन विभाग की तरफ से आज होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा. रीजनल इंस्ट्रियल कान्क्लेव में निवेशकों ने इस निर्माण में रुचि दिखाई थी.

August 19, 2025 08:31 IST

फरवरी से बढ़ जाएगी भोपाल उज्जैन की कनेक्टिविटी

फरवरी से भोपाल और उज्जैन के बीच हवाई सेवाएं शुरू होंगी. इसमें 8 सीटों वाला छोटा एयरक्राफ्ट उड़ान भरेगा. उज्जैन एयरपोर्ट 6 महीने में तैयार हो जाएगा. केंद्र की उड़ान योजना और मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से ये सेवाएं शुरू की जाएंगी. उज्जैन के अलावा नीमच, शिवपुरी, शहडोल, खंडवा और मंडला को भी भोपाल से जोड़ने पर विचार हो रहा है. स्पिरिट एयरलाइन के एयरक्राफ्ट उड़ान भरेंगे. हवाई यात्रा आसान होने के साथ छोटे शहरों का विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

August 19, 2025 08:27 IST

MP के 3 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी!

एमपी में अगले 3 दिनों में कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 14 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे लो प्रेशर एरिया का असर अधिक दिखाई देगा. देवास, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर और भोपाल में भी बारिश का अलर्ट है. सोमवार को एमपी के 22 जिलों में बारिश हुई. इंदौर में एक इंच से ज्यादा पानी गिरा, उज्जैन में लगभग एक इंच और दमोह में आधा इंच पानी गिरा.

August 19, 2025 08:25 IST

भोपाल में आज सीएम मोहन यादव का पावर-पैक्ड डे

भोपाल की सुबह आज कुछ अलग ही होने वाली है, क्योंकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पूरा दिन एकदम बैक-टू-बैक शेड्यूल से भरा है. अगर इसे पावर-पैक्ड डे कहें तो गलत नहीं होगा. सुबह से लेकर शाम तक एक-एक मिनट प्लान्ड है और हर जगह उनका अलग ही अंदाज़ देखने को मिलेगा.

homemadhya-pradesh

MP News Live: भोपाल में आज सीएम मोहन यादव का पावर-पैक्ड डे!

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *