MP News Live 8 October: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दिल्ली दौरा, आज लौटेंगे भोपाल, दोपहर में बड़ी बैठकें तय!

Live now

Last Updated:

MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

MP LIVE

MP LIVE: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर हैं. जानकारी के मुताबिक, वे राजधानी में एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां कई केंद्रीय नेताओं और अधिकारियों से उनकी मुलाकात तय है.

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज दोपहर 2:00 बजे भोपाल लौटेंगे. इसके तुरंत बाद, वे 2:30 बजे कलेक्टर-आयुक्त (Collector-Commissioner) कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे. इस अहम बैठक में प्रदेश के विकास कार्यों, प्रशासनिक सुधारों और जनसेवा से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी.

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री का फोकस निवेश, औद्योगिक विकास और केंद्र सरकार के साथ समन्वय पर रहेगा. वहीं, भोपाल लौटते ही उनकी दिनचर्या बेहद व्यस्त रहने वाली है लगातार बैठकों और प्रस्तुतियों के सिलसिले से पूरा दिन प्रशासनिक गतिविधियों में बीतेगा.

October 8, 2025 09:17 IST

इंदौर-खंडवा रोड पर रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर

इंदौर-खंडवा रोड पर एक गंभीर वाहन दुर्घटना हुई. मोरटक्का पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत, एक रिक्शा और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस हादसे में 7 लोग घायल हुए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है. दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. घायलों को बड़वाह अस्पताल में भेजा गया. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार और अंधेरा होने के कारण यह सड़क हादसा हुआ.

October 8, 2025 09:09 IST

ग्वालियर से गायब हुई महिला बेटे संग पंजाब से बरामद

ग्वालियर से तीन महीने पहले गायब हुई महिला बेटे सहित पंजाब के गांव से बरामद हुई. महिला 24 जुलाई को बहोडापुर थाना क्षेत्र से गायब हुई थी. सोशल मीडिया पर फ्रेंड के बहकावे में आकर उसने घर छोड़ दिया था. फ्रेंड ने धोखा दिया तो वह बेटे के साथ भटकती रही. बहोडापुर पुलिस ने महिला को पंजाब से खोज निकाला और ग्वालियर लाकर परिवार के हवाले कर दिया.

October 8, 2025 08:49 IST

ग्वालियर में ठगी गैंग का पर्दाफाश, एक महिला, दो पुरुष और दो नाबालिग गिरफ्तार

ग्वालियर की जनकगंज पुलिस ने आगरा की एक ठग गैंग को पकड़ लिया है. इस गैंग में पांच सदस्य शामिल थे, जिनमें एक महिला, दो पुरुष और दो नाबालिग शामिल हैं. यह गिरफ्तारी 5 अक्टूबर को हुई एक ठगी की घटना के बाद की गई. इस घटना में गैंग ने 70 वर्षीय लक्ष्मी अग्रवाल से 2 लाख रुपये के जेवरात ठग लिए थे. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सीता चौहान, दीप बघेल और कार्तिक बघेल के नाम शामिल हैं, जबकि दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है. पूछताछ के दौरान, गैंग ने ग्वालियर में सात और वारदातें करने की बात कबूली है. पुलिस अब इन मामलों की जांच कर रही है और ठगी के अन्य मामलों में भी उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है.

October 8, 2025 08:11 IST

आज मोहन यादव गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. मुख्यमंत्री मोहन यादव अमित शाह के आवास पर करीब 10:30 बजे पहुंचेंगे और उनसे मुलाकात करेंगे. इस महत्वपूर्ण बैठक में दोनों नेता विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे. अमित शाह के आवास में मोहन यादव की यह मुलाकात राज्य और केंद्र सरकार के बीच समन्वय को और मजबूत बनाने का एक कदम माना जा रहा है.

October 8, 2025 08:10 IST

सीएम मोहन यादव के आज के कार्यक्रम

homemadhya-pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दिल्ली दौरा, आज लौटेंगे भोपाल, दोपहर में बैठक!

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *