MP News Live 28 October: सुबह उज्जैन, दोपहर भोपाल और रात तक कार्यक्रमों की लड़ी! CM का कुछ ऐसा है आज प्लान

Live now

Last Updated:

MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

MP LIVE

MP LIVE: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन पूरी तरह से व्यस्त रहने वाला है. उज्जैन से स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद वह भोपाल लौटेंगे, जहां दिनभर एक के बाद एक महत्वपूर्ण बैठकों और आयोजनों में शामिल होंगे.

आज का पूरा शेड्यूल इस तरह रहेगा

मुख्यमंत्री आज सुबह उज्जैन के स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे. वहां के कार्यक्रमों के बाद वे भोपाल के लिए रवाना होंगे. भोपाल पहुंचने के बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित प्री-कॉप 30 (Pre-COP 30) कार्यक्रम में शामिल होंगे. यह पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण आयोजन है. सरदार वल्लभभाई पटेल ग्राउंड, मंत्रालय में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में सीएम शिरकत करेंगे. मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री शामिल होंगे. इसमें प्रदेश से जुड़े कई अहम नीतिगत निर्णय लिए जाने की संभावना है. सीएम हाउस में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जनता से सीधे संवाद करेंगे. सीएम हाउस में ही मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे. जनजातीय कार्य विभाग की बैठक लेंगे, जिसमें आदिवासी क्षेत्रों में चल रही योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा की जाएगी. शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय “अनुगूंज” कार्यक्रम 2025-26 में शामिल होंगे. यह सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रदेश के युवा कलाकारों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है.

homemadhya-pradesh

MP LIVE: सुबह उज्जैन, दोपहर भोपाल और रात… CM का कुछ ऐसा है आज प्लान

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *