Live now
Last Updated:
MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
MP LIVE: आज 27 सितम्बर का दिन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के लिए बेहद व्यस्त और ऐतिहासिक होने वाला है. सुबह से शाम तक उनका शेड्यूल ऐसा है कि एक-एक पल में विकास, सुरक्षा और जनता से जुड़ाव की झलक देखने को मिलेगी.
इसके बाद दोपहर 12:30 बजे सीएम भोपाल से रूसीया पठार, जिला विदिशा के लिए रवाना होंगे. केवल दस मिनट बाद यानी 12:40 बजे वे कुरवाई के हिनौता परियोजना अंतर्गत जाजपोन पुनर्वास कॉलोनी का लोकार्पण करेंगे. यहां वे नए निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे. यह कार्यक्रम उस क्षेत्र के लिए बड़ा तोहफा साबित होगा, जहां लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे.
दोपहर 2:35 बजे सीएम विदिशा से सीधे नरवर (जिला शिवपुरी) के लिए निकलेंगे. यहां 3:15 बजे वे करेरा विधानसभा के अंतर्गत महिला सम्मेलन में शामिल होंगे और बड़ी संख्या में महिलाओं को संबोधित करेंगे. इस सम्मेलन में वे महिलाओं की भागीदारी, सशक्तिकरण और विकास योजनाओं पर चर्चा करेंगे. इसके साथ ही नरवर में कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे.
September 27, 2025 09:17 IST
युवक की छाती में फंसी लोहे की रॉड, 90 मिनट तक चली सर्जरी
युवक की छाती में धंसी लोहे की रॉड को 90 मिनट की जटिल सर्जरी से निकालकर जान बचाई गई. भोपाल एम्स में यह सफल ऑपरेशन किया गया. हरदा में एक मजदूर काम के दौरान हादसे का शिकार हो गया जब एक लोहे की रॉड उसके दाहिने सीने में धंस गई. यह ऑपरेशन काफी जोखिम भरा था क्योंकि रॉड हार्ड और फेफड़ों के नजदीक थी. एम्स के ट्रॉमा विभाग के प्रमुख मोहम्मद यूनुस और सर्जन डॉक्टर अमित प्रियदर्शी की टीम ने मिलकर इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया.
September 27, 2025 08:43 IST
इंदौर में आरएसएस पथ संचलन की तैयारी शुरू
आरएसएस पथ संचलन की तैयारी शुरू हो चुकी है. आगामी 5 अक्टूबर को विशाल पथ संचलन निकलेगा जिसमें 2 लाख लोग हिस्सा लेंगे. इस पथ संचलन में उद्योगपति, समाजसेवी, डॉक्टर और वकील भी शामिल होंगे.
September 27, 2025 08:42 IST
सराफा चौपाटी के लिए कमेटी तैयार
सराफा चौपाटी के लिए कमेटी तैयार की गई है. महापौर पुष्यमित्र भार्गव कमेटी के अध्यक्ष होंगे. दीपावली तक सराफा को नया स्वरूप दिया जाएगा. चौपाटी से चाइनीज और फास्ट फूड हटाए जाएंगे. सराफा चौपाटी के संचालन की समय सीमा तय होगी. नगर निगम आयुक्त को कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है. कमेटी में सराफा व्यापारी और चौपाटी दुकानदार भी शामिल हैं. क्षेत्रीय रहवासियों, एसडीएम और पुलिस अधिकारियों को भी कमेटी में जगह दी गई है.
September 27, 2025 08:34 IST
मुरैना: मेडिकल संचालक के साथ मारपीट की घटना
मेडिकल संचालक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. नींद की टेबलेट नहीं देने पर तीन युवकों ने मेडिकल संचालक के साथ मारपीट की. तीनों आरोपी दुकान के अंदर घुसकर विनोद मेडिकल के संचालक विनोद गोयल के साथ मारपीट कर रहे थे. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. वीडियो में तीनों आरोपी स्पष्ट रूप से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं. घटना के बाद विनोद गोयल ने सबलगढ़ थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है.
September 27, 2025 08:08 IST
समय पर उपचार नहीं मिलने से प्रसूता महिला की मौत
मुरैना में समय पर उपचार न मिलने से एक प्रसूता महिला की मौत हो गई. इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में मृतक महिला के परिजनों ने जमकर हंगामा किया. उन्होंने अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाए. हंगामे के कारण अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. जांच के बाद डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया. आश्वासन मिलने के बाद मृतक महिला के परिजन शांत हो गए. यह पूरा मामला सबलगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है. मृतक महिला का नाम कमलेश कुशवाहा बताया जा रहा है.
September 27, 2025 08:01 IST
तिघरा डेम में मिली 67 साल के बुजुर्ग की लाश
67 साल की प्रकाशी गुर्जर की लाश तिघरा डेम में मिली. वह लखनपुर गांव की निवासी थीं और मुरैना स्थित मायके जा रही थीं. प्रकाशी की लाश तिघरा डेम के पानी में तैरती मिली. घटना की जानकारी मिलने पर तिघरा थाना पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
September 27, 2025 07:43 IST
ग्वालियर: व्यापारी धर्मेंद्र गुप्ता के साथ लूट का प्रयास
व्यापारी धर्मेंद्र गुप्ता के साथ लूट का प्रयास हुआ. अज्ञात बदमाश ने कट्टा दिखाकर पैसे मांगे. जब कारोबारी ने विरोध किया, तो बदमाश भाग खड़ा हुआ. यह घटना दाल बाजार के होटल अलंकार के पास हुई और CCTV में कैद हो गई. व्यापारी ने इंदरगंज थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
.