MP News LIVE 26 नवंबर: रिटायर्ड शिक्षिका सरला धनेटवाल हत्याकांड में आरोपी सागर मीणा का एनकाउंटर!

Last Updated:

MP News Live Today: मध्य प्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी…और पढ़ें

MP LIVE

MP News Live 25 November 2025: रतलाम में 70 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षिका सरला धनेटवाल की दो दिन पहले घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई थी. आज पुलिस की SIT आरोपी सागर मीणा को गिरफ्तार कर थाने ले जा रही थी, तभी उसने पुलिस की रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की. आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें सागर मीणा के पैर में गोली लगी. इस दौरान दीनदयाल नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव भी घायल हो गए. दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. लूट की नीयत से हत्या की गई थी. मृतका के घर काम करने वाली नौकरानी के भी साजिश में शामिल होने की आशंका है. एसपी अमित कुमार आज पूरे मामले का खुलासा करेंगे.

November 26, 202507:15 IST

उज्जैन में CM मोहन यादव का दिन भर का धमाका! स्कूल, कॉलेज और ओवर ब्रिज का लोकार्पण

उज्जैन में आज सीएम मोहन यादव ने आकाशवाणी केंद्र का उद्घाटन किया. इसके साथ ही सांदीपनी विद्यालय महाराजवाडा का लोकार्पण और शासकीय धन्वन्तरी आयुर्वेदिक महाविद्यालय में छात्रावास निर्माण का भूमिपूजन किया. उन्होंने रेल्वे ओवर ब्रिज का लोकार्पण भी किया और शाम 04.25-05.10 के बीच अन्य भूमिपूजन कार्यक्रम किए.

November 26, 202507:13 IST

सीएम मोहन यादव आज पूरे मध्य प्रदेश में देंगे करोड़ों की सौगात, देखें पूरा शेड्यूल

सीएम मोहन यादव आज सोयाबीन भावांतर योजना के तहत 1.34 लाख किसानों को 249 करोड़ का भुगतान करेंगे. देपालपुर में 264 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और उज्जैन में स्कूल, महाविद्यालय और रेल्वे ओवर ब्रिज का भूमिपूजन करेंगे. शाम 5:30 बजे भोपाल लौटेंगे.

November 26, 202507:12 IST

भोपाल का बड़ा तालाब बनेगा रोइंग की दुनिया का केंद्र, 23 राज्यों के 500 प्रतिभागी दिखाएंगे जल कौशल

भोपाल के बड़े तालाब में 5 दिन की राष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं. इसमें 23 राज्यों के 500 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे. 8वीं इंटर-स्टेट चैलेंजर्स और 45वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में प्रतिभागी मॉडर्न बोट्स से कौशल दिखाएंगे. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे.

homemadhya-pradesh

LIVE: शिक्षिका सरला धनेटवाल हत्याकांड में आरोपी सागर मीणा का एनकाउंटर!

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *