Last Updated:
MP News Live Today: मध्य प्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी…और पढ़ें
MP LIVE
MP News Live 23 November 2025: सागर जिले में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का व्यस्त दौरा रहेगा. दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर वे बंडा पहुंचेंगे, जहां वे नवनिर्मित सांदीपनि स्कूल का विधिवत लोकार्पण करेंगे. इस कार्यक्रम के माध्यम से बंडा क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधा उपलब्ध होगी. स्कूल लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री लगभग शाम 4 बजे सागर शहर पहुंचेंगे और धर्मश्री स्थित पंडाल में संत इंद्रेश जी महाराज द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होंगे. इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहते हैं और मुख्यमंत्री का इसमें शिरकत करना क्षेत्रवासियों के लिए विशेष महत्व रखता है. एक ही दिन में शिक्षा और संस्कृति-सनातन धर्म से जुड़े दोनों कार्यक्रमों में शिरकत कर मुख्यमंत्री मोहन यादव विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक मूल्यों को भी बढ़ावा देने का संदेश दे रहे हैं. सागर जिले के लिए यह दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण रहेगा.
.
