Live now
Last Updated:
MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
MP LIVE
MP News Live Today 21 October. ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र में जगताप की गोठ में रात करीब तीन बजे शीतल जैन के कपड़ा गोदाम में भीषण आग लग गई. इस गोदाम में कपड़े के लोवर बनाए जाते थे. आग इतनी तेज थी कि गोदाम में रखा सारा कपड़ा जलकर राख हो गया. यह गोदाम एक किराए के मकान में था, जिसके ऊपरी हिस्से में किराएदार भी रहते हैं. आग की सूचना मिलने के डेढ़ घंटे बाद नगर निगम की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आठ गाड़ियों के पानी से आग पर काबू पाया. इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ, लेकिन सौभाग्यवश कोई जनहानि नहीं हुई. आग लगने का कारण दीपक, पटाखा या शॉर्ट सर्किट हो सकता है. पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं.
October 21, 2025 07:39 IST
गौशालाओं में गूंजेगा जय गोवर्धन! CM मोहन यादव ने दिए खास निर्देश, जानिए क्या है खास
मध्यप्रदेश में आज गोवर्धन पूजा का पर्व भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा. प्रदेशभर की गौशालाओं और सार्वजनिक स्थलों पर सरकारी आयोजन होंगे, जिनमें मंत्री, सांसद और विधायक भाग लेंगे. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं कि आयोजन गरिमामय हो और सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए जाएं.
October 21, 2025 07:38 IST
महाकाल में बड़ा बदलाव! अब बेसन नहीं, शादी के आटे से बने लड्डू मिलेंगे श्रद्धालुओं को
Ujjain News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में नए प्रकार के लड्डुओं का शुभारंभ किया, जो अब श्रद्धालुओं को बेसन की जगह शादी के आटे से बनाए गए मिलेंगे. इसके पीछे स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा गया है. मुख्यमंत्री ने खुद श्रद्धालुओं को लड्डू वितरित किए.
October 21, 2025 07:37 IST
सुबह गौशाला से शाम तक बैठकें! जानिए आज कहां-कहां जाएंगे CM मोहन यादव
MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव आज उज्जैन में गोवर्धन पूजा से दिन की शुरुआत करेंगे और भोपाल में स्मृति दिवस परेड, गोवर्धन पर्व समारोह, राहत और पंजीयन समीक्षा बैठकें, सोलर पंप और स्थापना दिवस तैयारियों से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे. शाम को ईदगाह हिल्स के सिंधी कम्युनिटी हॉल में स्थानीय कार्यक्रम में भी भाग लेंगे.
.