मामले का खुलासा तब हुआ जब देर रात पीड़ित के परिजनों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को बंधक स्थिति से मुक्त कराया और मुख्य आरोपी युवती मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि मुस्कान ने दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. सहयोगी आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है.
कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, फिरौती और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. जांच में पता चला कि युवती ने पीड़ित को प्रलोभन देकर बुलाया और फिर वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया. पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
September 20, 2025 15:47 IST
इंदौर ट्रक हादसे में घायल संस्कृति वर्मा एयरलिफ्ट, मुंबई में विशेष इलाज
15 सितंबर को ट्रक हादसे में गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय संस्कृति वर्मा को मुख्यमंत्री के निर्देश पर एयरलिफ्ट कर मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल भेजा गया. भंडारी अस्पताल से एयरलिफ्ट किए गए संस्कृति का विशेषज्ञ सर्जरी के लिए मुंबई में इलाज किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने हादसे के बाद संस्कृति की चिकित्सा प्रगति पर लगातार नजर रखी और समुचित उपचार के निर्देश दिए. डॉक्टरों के अनुसार संस्कृति की हालत नाज़ुक है और मुंबई में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जाएगा.
September 20, 2025 15:24 IST
बैतूल: छात्रावास में अधीक्षक पर छात्रों के पिटाई और भूखा रखने के आरोप
भैंसदेही ब्लॉक के खोमई सीनियर आदिवासी छात्रावास में छात्रों ने अधीक्षक पर चप्पल से मारने, गालीगलौज करने और भूखा रखने के गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोप मिलने पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी छात्रावास पहुंचकर छात्रों के बयान दर्ज किए. छात्रों के परिजनों ने अधीक्षक को तुरंत हटाने की मांग की है. अधिकारियों ने बताया कि जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह छात्रावास, जो बैतूल से लगभग 90 किलोमीटर दूर और महाराष्ट्र की सीमा के पास स्थित है, शिक्षा और सुरक्षा के लिहाज से अब जांच की निगाह में है.
September 20, 2025 14:30 IST
जबलपुर में सराफा कारोबारी का अपहरण, 7 घंटे बंधक बनाया, वारदात में युवती भी
सराफा कारोबारी को बंधक बनाकर मारपीट और फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपियों ने जेवर बेचने के बहाने व्यापारी अंकित सोनी को अपने साथ ले जाकर बरेला नहर के पास पिस्टल अड़ाकर अपहरण कर लिया. 7 घंटे तक बंधक बनाकर आरोपियों ने उसके जरिए घर पर फोन लगवाकर 100 ग्राम सोना और 10 लाख रुपए नगद की मांग की. देर रात पुलिस ने परिजनों की सूचना पर अंकित को नहर के पास से बरामद किया. विक्टोरिया अस्पताल में उसका इलाज जारी है. सीसीटीवी में एक आरोपी की तस्वीर मिली, जबकि वारदात में एक युवती और एक अन्य युवक भी शामिल थे.
September 20, 2025 14:10 IST
इंदौर के डांसिंग कॉप पर नए आरोप, युवती ने किए दो और वीडियो पोस्ट
चर्चित डांसिंग कॉप रंजीत सिंह पर आरोपों का सिलसिला थम नहीं रहा है. एक युवती ने दो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं. पहले वीडियो में युवती ने आरोप लगाया कि रंजीत ने एक अन्य महिला से पैसे मांगे, साथ ही एक ऑडियो क्लिप भी अपलोड की. दूसरे वीडियो में युवती ने दावा किया कि रंजीत पिछले 10 सालों से महिलाओं को ब्लैकमेल कर रहा है. मामले में पहले से ही विभागीय जांच चल रही है.
September 20, 2025 14:09 IST
उज्जैन: मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी, व्यापारियों ने किया चक्का जाम
नई सड़क स्थित अरिहंत टेलीकॉम में देर रात चोरों ने लाखों रुपए के मोबाइल चुरा लिए. हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर सेंटर कोतवाली थाना और दूसरी ओर खाराकुआं थाना स्थित है. इसके बावजूद चोरी की वारदात हो गई. व्यापारियों का कहना है कि वे पहले भी कई बार शिकायतें दर्ज करा चुके हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. आक्रोशित व्यापारियों ने आज नई सड़क पर चक्का जाम कर दिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की.
September 20, 2025 13:27 IST
छतरपुर में पारिवारिक कलह से दर्दनाक घटना, पिता-पुत्र की मौत
जिले के देरी गांव में पारिवारिक कलह के चलते एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खा लिया. घटना में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां और दूसरा बेटा गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती हैं. दोनों का इलाज जारी है. घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है. सूचना मिलते ही ओरछा रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और घटना के कारणों की गहनता से जांच कर रही है.
September 20, 2025 13:21 IST
इंदौर में नकली पुलिस गिरफ्तार, फर्जी कार्ड और वर्दी बरामद
संयोगितागंज थाना क्षेत्र के गीता भवन इलाके में फर्जी पुलिस बनकर घूम रहे युवक को ट्रैफिक पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया. पकड़े गए युवक की पहचान विवेक चौहान के रूप में हुई है. उसके पास से नकली पुलिस कार्ड, वर्दी और एक बैंक का कार्ड भी बरामद किया गया है. पुलिस ने आरोपी पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ और भी गंभीर खुलासे हो सकते हैं. फिलहाल संयोगितागंज पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
September 20, 2025 13:18 IST
इंदौर: सोशल मीडिया पर सलमान लाला का हीरो बनाने वालों पर कार्रवाई
पुलिस से भागते समय तालाब में डूबकर मरे कुख्यात गुंडे सलमान लाला को सोशल मीडिया पर हीरो बनाने वालों पर अब सख्ती हुई है. क्राइम ब्रांच ने पहली बार एक साथ 61 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है. ये सभी वही अकाउंट्स हैं, जिन्होंने सलमान लाला के समर्थन में पोस्ट और स्टोरी लगाकर उसे महिमामंडित किया था. क्राइम ब्रांच ने पहले ही 61 सोशल मीडिया आईडी को चिन्हित कर लिया था. अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों को बढ़ावा देने वालों पर इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
September 20, 2025 13:15 IST
43 करोड़ के धान घोटाले में अब होगी आरोपियों से वसूली
जबलपुर में में 43 करोड़ रुपए के धान घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है. जिला प्रशासन ने आरोपियों से रिकवरी के आदेश दिए हैं. 16 रईस मिलर्स और 12 अधिकारी-कर्मचारियों ने मिलकर अधिक उपार्जन और परिवहन दिखाकर घोटाला किया था. कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने तहसीलदारों को रिकवरी प्रमाण पत्र (RRC) जारी करने के निर्देश दिए हैं. प्रशासन ने 10 जुलाई को ही क्राइम ब्रांच को FIR दर्ज करने के लिए पत्र भेजा था. अब आरोपियों से करोड़ों की वसूली की जाएगी.
September 20, 2025 13:07 IST
सिंध नदी में डूबा नेवी का जवान किशन चतुर्वेदी
नेवी का जवान किशन चतुर्वेदी सिंध नदी में डूब गया. किशन उचाड़ ग्राम की महिला सरपंच रेनू चतुर्वेदी का इकलौता बेटा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किशन नदी में रेत माफिया द्वारा निकाली गई रेत से बने गड्ढे में फंस गया और डूब गया. किशन की तलाश में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और लापता जवान की नदी में तलाश जारी है. यह घटना गोराघाट थाना क्षेत्र के उचाड़ ग्राम की है.
September 20, 2025 12:36 IST
रांझी परशुराम बस्ती में क्षेत्र के बदमाश अज्जू कोल और उसके साथियों ने मचाया आतंक
रांझी परशुराम बस्ती में रात के समय क्षेत्र के बदमाश अज्जू कोल ने अपने भाई और साथियों के साथ आतंक मचाया. उन्होंने रचना कोल और अन्य महिलाओं के साथ घर में घुसकर मारपीट की. महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले वालों ने अज्जू कोल को घेराबंदी कर पकड़ लिया. महिलाओं ने बदमाश की जमकर धुनाई की, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस को अज्जू कोल को सुपुर्द किया गया और रांझी पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.
September 20, 2025 11:45 IST
सरकार का पुतला जलाना कांग्रेस पदाधिकारियों को पड़ा भारी
सरकार का पुतला जलाना कांग्रेस पदाधिकारियों को भारी पड़ा. कांग्रेस नेता योगेश दंडोतिया द्वारा पेट्रोल डालकर सड़क पर पुतला जलाने के मामले में मुरार पुलिस ने योगेश सहित 9 कांग्रेसियों पर केस दर्ज किया है. यह घटना राजनीतिक विरोध के दौरान हुई, जिसके चलते कानून का उल्लंघन माना गया. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.
September 20, 2025 11:22 IST
सीएम मोहन यादव और नरेंद्र सिंह तोमर की मुलाकात
सीएम मोहन यादव और नरेंद्र सिंह तोमर की हालिया मुलाकात ने प्रदेश में राजनीतिक हलचल को बढ़ा दिया है. इस बैठक में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के सियासी समीकरण पर चर्चा हुई. कुछ समय पहले सिंधिया ने तोमर के इलाके में शक्ति प्रदर्शन किया था, जिसके बाद यह मुलाकात बीजेपी खेमे में चर्चाओं का विषय बन गई है. तोमर और सीएम मोहन यादव के बीच आधे घंटे से अधिक समय तक बातचीत चली. इस राजनीतिक घटनाक्रम ने प्रदेश की राजनीति में नए समीकरणों को जन्म दिया है और सभी की निगाहें अब इस मुलाकात के परिणामों पर टिकी हुई हैं.
September 20, 2025 10:59 IST
डिंडौरी में 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ धर्म परिवर्तन का मामला
डिंडौरी में 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है. युवती के परिजनों ने एक मुस्लिम युवक पर आरोप लगाया है कि उसने ब्रेनवॉश करके बच्ची का धर्म परिवर्तन कराया. हिंदू संगठन और समाज के लोगों के साथ पहुंचकर परिजनों ने कोतवाली थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोपी युवक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने जांच के बाद उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
September 20, 2025 10:11 IST
संगठन सृजन अभियान को लेकर असंतोष
संगठन सृजन अभियान को लेकर असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब असंतुष्ट नेताओं और दावेदारों ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात शुरू कर दी है. भोपाल के दावेदार मोनू सक्सेना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. उन्होंने मध्यप्रदेश कांग्रेस में संगठन सृजन को लेकर शिकायत की. दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात के दौरान, उन्होंने अपनी नाराजगी जताई. मध्यप्रदेश में लगभग 12 स्थानों पर जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर विवाद चल रहा है.
September 20, 2025 09:50 IST
छतरपुर में दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे
राजनगर तहसील परिसर में दो पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे पर टूटते हुए नजर आए. घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग एक दूसरे से गुथे हुए भी दिख रहे हैं. मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की. घटना का कारण अभी अज्ञात है.
September 20, 2025 08:58 IST
उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में सुरक्षा गार्ड पर आरोप
उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में सुरक्षा गार्ड पर आरोप लगाने वाली खुशबू पांचाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था. इसके बाद महाकाल मंदिर समिति ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच की. जांच में पाया गया कि खुशबू पांचाल ने स्वयं चलित लाइन में रुककर लाइन को बाधित किया, जबकि अन्य दर्शनार्थी कार्तिक मंडप से नीचे की ओर प्रवेश कर रहे थे. उन्होंने अनाधिकृत स्थान पर बैठकर मंदिर की व्यवस्थाओं का उल्लंघन किया. फुटेज में यह भी साफ दिख रहा है कि उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी के साथ अभद्रता की, जबकि सुरक्षाकर्मी ने किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं किया.
September 20, 2025 08:49 IST
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें जमकर लाठी-डंडे और लात-घूंसे चले. महिलाएं, बुजुर्ग, युवक और युवतियां एक-दूसरे पर टूट पड़े. खेत की जुताई को लेकर शुरू हुआ था यह विवाद, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पीड़ितों ने शाहपुर पुलिस से पहले भी इस विवाद की शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई. राजस्व विभाग की लापरवाही के चलते दोनों पक्षों में यह जमीनी विवाद पैदा हुआ है. दोनों पक्ष एक ही जमीन को अपना मानकर लड़ रहे हैं. यह मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के बघेलिया गांव का है.
September 20, 2025 08:35 IST
भोपाल में खेल कोटे से मिलने वाले कारतूस की कालाबाज़ारी का मामला
भोपाल में खेल कोटे से मिलने वाले कारतूस की कालाबाज़ारी के मामले में 30 शूटर्स पर सख़्त कार्रवाई की गई है. 28 शूटर्स के गन लायसेंस रद्द कर दिये गये हैं और 2 शूटर्स के लाइसेंस सस्पेंड हुये हैं. जिला प्रशासन की जांच में मछली परिवार से जुड़े शूटर्स का भी नाम आया है. जांच रिपोर्ट में शूटर्स को मिलने वाले कारतूस का कोटा आधा करने की सिफारिश की गई है. मछली से जुड़े शूटर्स शाहिद अहमद का बंदूक लाइसेंस सस्पेंड किया जा चुका है. शाहिद के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज पाया गया था. शाहिद की .32 बोर की सेमी आटोमैटिक गन, 12 बोर की गन और एक राइफल जब्त की गई थी.
September 20, 2025 08:24 IST
बैतूल-छिंदवाड़ा हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा
बैतूल-छिंदवाड़ा हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें बोलेरो वाहन पलटने से तीन साधुओं की मौत हो गई और चार अन्य को सुरक्षित निकाला गया. हादसा उस वक्त हुआ जब वाहन सड़क के किनारे एक कुएं में जा गिरा. ये साधु चित्रकूट से लौटकर मुलताई जा रहे थे. दुर्घटना का कारण टायर का फटना बताया गया है.
.