MP News Live 19 September: AB रोड हाईवे पर खौफनाक वारदात, बाइक सवार बदमाशों ने सिपाही को गोली मारकर 30 हज़ार लूटे!

Live now

Last Updated:

MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

MP LIVE: शुक्रवार को पनिहार थाना क्षेत्र के AB रोड हाईवे पर उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार बदमाशों ने इंदौर से मुरैना जा रहे एक सिपाही को गोली मारकर लूट लिया. बदमाश 30 हज़ार रुपये छीनकर फरार हो गए.

जानकारी के मुताबिक, सिपाही प्रमोद त्यागी, जो इंदौर के राजेन्द्र नगर थाने में तैनात हैं, अपने बीमार पिता से मिलने मुरैना जा रहे थे. रास्ते में पनिहार के पास अचानक बाइक सवार बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल को ओवरटेक किया और रुकवा लिया. विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी. गोली चलने से प्रमोद को बंदूक के छर्रे लगे और वे घायल हो गए.

बदमाश मौके से करीब 30 हज़ार रुपये लूटकर फरार हो गए. राहगीरों ने तुरंत पुलिस और स्थानीय नेताओं को सूचना दी. कांग्रेस नेता नीतू सिकरवार घायल सिपाही प्रमोद को अपनी गाड़ी से अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

घटना की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. एएसपी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश के लिए नाकाबंदी करवाई. पुलिस का कहना है कि आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

September 19, 2025 07:05 IST

आकाशीय बिजली गिरने से 13 साल के लड़के और 38 बकरियों की मौत

हीरापुर, खजरार गांव में कुड़ीला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हुआ. इस हादसे में 13 साल के एक बच्चे की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके अलावा, 38 बकरियों की भी मौत हो गई. इस घटना में बकरी चरा रहे तीन लोग घायल हो गए हैं.

September 19, 2025 07:00 IST

गरबा ड्रेस को लेकर मंत्री उषा ठाकुर का बयान

तथाकथित हर व्यक्ति चौराहे पर मां देवी की स्थापना करने लगा है और चौराहे पर बेटियां इकट्ठा होकर नृत्य करती हैं. कई बार ऐसे ड्रेस होते हैं कि सोचने पर विवश हो जाते हैं कि मां की आराधना में देवी मां को देखने आए या फिर कुछ और… कपड़े ऐसे होने चाहिए जिससे सात्विक भाव उत्पन्न हो कोई उत्सुक भावना उत्पन्न नहीं होना चाहिए. ये जिम्मेदारी हर एक महिला और उसके परिवार की है.

September 19, 2025 06:33 IST

राहगीरों से झपट्टा मारकर मोबाइल लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार

आजाद नगर थाना पुलिस ने राहगीरों से झपट्टा मारकर मोबाइल लूटने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के कब्जे से 9 महंगे मोबाइल जप्त किए गए हैं. यह आरोपी सोहेल खान है, जो खजराना थाने में लिस्टेड गुंडा है. उसने नशे की लत और महंगे शौक पूरे करने के लिए राहगीरों से मोबाइल लूट की घटनाएं की थीं.

homemadhya-pradesh

AB रोड हाईवे पर खौफनाक वारदात, बाइक सवार बदमाशों ने सिपाही को मारी गोली!

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *