MP News Live 18 November: सुबह प्रदर्शनी, दोपहर मीटिंग्स और शाम को दिल्ली! CM मोहन यादव का पावर पैक्ड प्लान

MP LIVE: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का आज का दिन पूरी तरह भागदौड़ से भरा रहने वाला है. सबसे पहले सुबह 10 बजे सीएम मोहन यादव श्यामला हिल्स स्थित क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान पहुंचेंगे. इसके बाद लगभग 10:50 बजे वे मंत्रालय पहुंचेंगे. यहां उनकी कैबिनेट की अहम बैठक निर्धारित है. दोपहर 1 बजे सीएम मध्यप्रदेश यात्री परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के संचालक मंडल की बैठक में शामिल होंगे. फिर दोपहर 2 बजे उनकी अगली मीटिंग टूरिज्म बोर्ड के साथ है. मध्य प्रदेश टूरिज्म की ब्रांडिंग, नए सर्किट्स, पर्यटन स्थलों के विकास और राज्य को एक ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में प्रमोट करने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. पूरा दिन बैठकों और कार्यक्रमों में बीत जाने के बाद शाम 4 बजे सीएम मोहन यादव दिल्ली के लिए रवाना होंगे. वहां वे एक स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. दिल्ली दौरे के दौरान भी उनके कई और मीटिंग्स तय हो सकते हैं. मतलब शाम तक भी उनके ‘पावर पैक्ड डे’ की रफ्तार कम होने वाली नहीं है.

November 18, 202507:28 IST

GRMC के डीन डॉ RKS धाकड़ के साथ अभद्रता

GRMC के डीन डॉ. RKS धाकड़ शराब खोरी की शिकायत पर निरीक्षण के लिए निकले थे. जयारोग्य परिसर में डीन ने शराब खोरी पकड़ी. निरीक्षण के दौरान डीन के साथ अभद्रता हुई. डीन के ड्राइवर सौरभ कुशवाहा ने कंपू थाने में शिकायत दर्ज कराई. डीन से अभद्रता करने वाले 2 लोगों पर केस दर्ज हुआ, जिनमें अनिकेत राठौर भी शामिल है. इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था.

November 18, 202507:23 IST

मध्यप्रदेश शीतलहर की चपेट में, कई जिले अलर्ट पर

मध्य प्रदेश शीत लहर की चपेट में है. राज्य के एक दर्जन से अधिक जिलों में तापमान लगातार गिर रहा है. आगामी 2 दिनों में शीत लहर का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है. दक्षिण-पूर्व की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ेगी. राजगढ़, भोपाल और इंदौर में अगले 2 दिनों के लिए सीवियर कोल्ड वेब का अनुमान है. बड़वानी, खंडवा, हरदा, मंदसौर, खरगोन, बैतूल, सीहोर, शाजापुर, देवास, रायसेन, सागर, शिवपुरी, ग्वालियर, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, दमोह, शहडोल, जबलपुर, कटनी और मैहर में शीतलहर का अनुमान है.

November 18, 202507:21 IST

भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा को ग्वालियर हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा को ग्वालियर हाईकोर्ट ने फटकार लगाई है. हाईकोर्ट ने कलेक्टर पर झूठा शपथ पत्र देने का आरोप लगाया. यह मामला दंदरौआ मंदिर ट्रस्ट के खिलाफ दायर याचिका से जुड़ा है, जिसमें जमीन के राजस्व रिकॉर्ड से शासन का नाम हटाने का मुद्दा था. कलेक्टर ने कोर्ट में यह गलत जानकारी दी कि मामला कमिश्नर के पास लंबित है. इस पर कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने हाईकोर्ट से माफी मांगी है.

November 18, 202507:18 IST

लोन की किश्त न चुका पाने के कारण दुखी लखन ने की खुदखुशी

संजय नगर से लापता लखन धानुक की लाश पेड़ पर फंदे से लटकी हुई मिली. लोन की किश्त न चुका पाने के कारण लखन दुःखी था. पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. जनकगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

November 18, 202507:13 IST

Gwalior News: पति के दोस्त ने पत्नी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी को देवर ने पीटा

पुरानी छावनी थाना के मोती झील इलाके में पति के दोस्त सुनील कुशवाहा ने महिला के साथ दुष्कर्म किया. विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट भी की. घटना के बाद महिला के देवर और बच्चों ने आरोपी को पकड़ कर पीटा. आरोपी रात को मेहमान बनकर दोस्त के घर रुका था. पुलिस ने आरोपी सुनील कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है.

November 18, 202507:10 IST

Gwalior News: एमपी में मिला कैनेडी सिंड्रोम का पहला मरीज

MP में कैनेडी सिंड्रोम का पहला मरीज़ ग्वालियर में मिला है. 48 वर्षीय पुलिसकर्मी इस बीमारी से ग्रसित है और जयारोग्य के न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती हैं. मरीज़ के सैंपल की जांच के लिए GRMC ने दिल्ली AIIMS भेजे, जहां कैनेडी सिंड्रोम की पुष्टि हुई. मरीज़ को हाथ-पैर और जबड़े के पतला होने, बोलने और खाने में दिक्कत हो रही थी. उनका इलाज स्टेम सेल और जीन थेरेपी से किया जाएगा.

November 18, 202507:07 IST

Ujjain News: बाबा महाकाल का राजा रूपी श्रंगार

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *