Last Updated:
MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
MP LIVE
MP News Live 16 November 2025: रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्राली और कार की भीषण टक्कर हो गई. हादसा तब हुआ जब ग्राम मोदकपुर से बंडा (जिला सागर) जा रही ट्रैक्टर-ट्राली में करीब 40 यात्री सवार थे. टक्कर के कारण 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से कई को उन्नत इलाज के लिए रेफर किया गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.
November 16, 202507:50 IST
उज्जैन में रवि दुबे और सरगुन मेहता ने लिया महाकाल का आशीर्वाद, भस्म आरती में दिखी श्रद्धा
Ujjain News: उज्जैन फ़िल्म अभिनेता रवि दुबे तथा फ़िल्म अभिनेत्री सरगुन मेहता ने प्रातः श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्म आरती के लाभ लिए . भस्म आरती के दौरान दोनों कलाकारों ने श्रद्धा व आस्था के साथ भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया. दर्शन उपरांत मंदिर समिति की ओर से उप प्रशासक एस. एन. सोनी द्वारा उनका स्वागत वं सम्मान किया गया.
November 16, 202507:16 IST
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली से भोपाल तक
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की आज की व्यस्त दिनचर्या नई दिल्ली से शुरू होकर भोपाल तक फैली हुई है. सुबह 10 बजे वे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, नई दिल्ली से आगरा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. 10:30 बजे आगरा से हेलीकॉप्टर द्वारा जी.एल.ए. यूनिवर्सिटी हेलीपेड, मथुरा जाएंगे. 10:45 बजे छटीकरा द्वार, वृंदावन धाम में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. 11:25 बजे वापस जी.एल.ए. यूनिवर्सिटी हेलीपेड लौटेंगे और 11:55 बजे आगरा एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे. दोपहर 1 बजे आगरा से भोपाल स्टेट हैंगर पहुंचेंगे. 1:45 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा मक्सी हेलीपेड (शाजापुर) जाएंगे. दोपहर 2 बजे ग्राम बरडंवा (तराना विधानसभा, उज्जैन) में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे. 2:30 बजे मक्सी नगर पहुंचकर 2:50 से 4 बजे तक रोड शो करेंगे, सरदार वल्लभभाई पटेल सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे. शाम 4:45 बजे मक्सी से भोपाल स्टेट हैंगर और 6:05 बजे भोपाल से नई दिल्ली लौटेंगे.
.