MP News Live 15 September: सीएम मोहन यादव का सुपर बिजी डे, इंजीनियर डे से हिंदी दिवस तक धुआंधार शेड्यूल

Live now

Last Updated:

MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

MP LIVE : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन बेहद खास और व्यस्त रहने वाला है. सबसे पहले सुबह 11 बजे सीएम भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हाल पहुंचेंगे, जहां वे अभियंता दिवस समारोह 2025 में शामिल होंगे. इंजीनियरिंग फील्ड से जुड़े छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए यह कार्यक्रम खास मायने रखता है. सीएम वहां पहुंचकर नई पीढ़ी के इंजीनियरों को प्रोत्साहित करेंगे और राज्य में चल रही इंजीनियरिंग से जुड़ी योजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं. इसके बाद दोपहर 1 बजे वे अपने निवास पर सीधे विमानन विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे. माना जा रहा है कि इसमें प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने, नए रूट्स की संभावनाओं और हवाई सेवाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा होगी. एयरपोर्ट और उड़ानों की सुविधा को लेकर लोगों की लंबे समय से डिमांड रही है, ऐसे में यह मीटिंग काफी अहम बताई जा रही है.

करीब 1:30 बजे उनका समय मुलाकात के लिए आरक्षित रहेगा. इस दौरान वे राज्य के अफसरों, प्रतिनिधियों या आम नागरिकों से भी मुलाकात कर सकते हैं. शाम को करीब 4 बजे सीएम का कार्यक्रम फिर से पब्लिक से जुड़ जाएगा. वे रविंद्र भवन पहुंचेंगे, जहां हिंदी दिवस के मौके पर भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान का आयोजन है. यहां पर हिंदी भाषा की अहमियत और उसकी बढ़ती उपयोगिता पर चर्चा होगी. सीएम डॉ. मोहन यादव हमेशा से मातृभाषा हिंदी को बढ़ावा देने के पक्षधर रहे हैं, ऐसे में यह कार्यक्रम उनके दिल के करीब है.

homemadhya-pradesh

सीएम मोहन यादव का सुपर बिजी डे, इंजीनियर डे से हिंदी दिवस तक धुआंधार शेड्यूल

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *