MP LIVE: छिंदवाड़ा में सामने आए सिरप कांड के बाद मध्यप्रदेश में कफ सिरप बनाने वाली कंपनियों की जांच तेज़ कर दी गई है. केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त टीम अलग-अलग जिलों में दवा निर्माण इकाइयों की जांच कर रही है. अब तक प्रदेश की 32 कफ सिरप निर्माता कंपनियों की जांच पूरी हो चुकी है. जांच के दौरान कई चौंकाने वाली खामियां सामने आई हैं. अधिकारियों के अनुसार, 7 कंपनियों में दवा निर्माण से जुड़े गंभीर कमियां मिली हैं. इनमें साफ-सफाई, दवा मिश्रण प्रक्रिया, लैब टेस्टिंग और गुणवत्ता मानकों के पालन को लेकर स्पष्ट अनियमितताएं दर्ज की गईं. टीम ने पाया कि कुछ कंपनियां दवा उत्पादन के दौरान तय गाइडलाइन और गुणवत्ता प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रही थीं, जिससे सिरप की क्वालिटी और सुरक्षा पर सवाल उठते हैं. स्थिति को देखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 कंपनियों पर दवा निर्माण रोकने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. जब तक ये कंपनियां सुधार रिपोर्ट नहीं देतीं और सभी मानकों पर खुद को फिट साबित नहीं करतीं, तब तक इनसे किसी भी तरह का उत्पादन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
November 15, 202512:41 IST
ग्वालियर में हेलमेट अभियान के तहत पुलिसवालों के कटे चालान
हेलमेट अभियान के तहत पुलिसकर्मियों के चालान बने. कंट्रोलरूम में चैकिंग अभियान चलाया गया और बिना हेलमेट वाले पुलिसकर्मियों की धरपकड़ की गई. एक दर्जन पुलिसवालों के चालान बनाए गए। SSP के निर्देश पर अपने मातहतों पर भी सख़्ती बरती गई.
November 15, 202512:35 IST
Gwalior News: देर रात लखन शर्मा के घर के बाहर 5 लोगों ने की फायरिंग
मुरार के सुरैयापुरा इलाके में लखन शर्मा के घर पर शुक्रवार रात 12 बजे बाइक सवार 5 लोगों ने फायरिंग की. यह घटना CCTV में कैद हो गई. शेरा यादव सहित 5 लोगों पर मुरार थाने में केस दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
November 15, 202511:22 IST
Gwalior News: ऑनलाइन गेम की लत ने नवयुवकों को बनाया चोर
ऑनलाइन गेम की लत ने 19 और 21 साल के युवकों को चोर बना दिया. भिंड निवासी पीयूष और सचिनकांत ने गेम के कर्ज़ चुकाने के लिए चोरी करनी शुरू की. दोनों ग्वालियर में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे. महाराजपुरा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से डेढ़ लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया. इन आरोपियों ने महाराजपुरा के डीडी नगर में चोरी की थी.
November 15, 202510:31 IST
Gwalior News: ग्वालियर में चलती कार में लगी आग, सवारियों ने कूदकर बचाई जान
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में सड़क पर चलती कार में अचानक आग लग गई. कुछ ही सेकेंड में कार आग का गोला बन गई. कार सवार ने तत्काल कूदकर अपनी जान बचाई. मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया.
November 15, 202510:29 IST
राजधानी भोपाल में चलती बस हुई धुआं-धुआं, ड्राइवर-कंडक्टर की बची जान
राजधानी भोपाल में बीसीएलएल की एक बस धुआं-धुआं हो गई. यह बस लिंक रोड नंबर 01 से जा रही थी जब अचानक TR 4 में आग लग गई. ड्राइवर और कंडक्टर ने भागकर अपनी जान बचाई और बस में बैठी सवारियों को सुरक्षित उतार दिया. इस घटना से बीसीएलएल की बसों की मेंटनेंस पर सवाल उठने लगे हैं.
November 15, 202510:05 IST
न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के तहत शहपुरा में निकाली गई जागरूकता वाहन रैली
न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के तहत शहपुरा में एक जागरूकता वाहन रैली निकाली गई. इस रैली में अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश करनल सिंह श्याम, अधिवक्ता, और समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल हुए. रैली का उद्देश्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना था. यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए लोगों को विधिक जागरूकता का संदेश देती रही. इसके माध्यम से लोगों को उनके विधिक अधिकारों, न्यायिक सहायता और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई.
November 15, 202509:42 IST
मुरैना में स्कैप टायरों से भरे ट्रक में लगी आग
मुरैना में स्कैप टायरों से भरे ट्रक में आग लग गई. बिजली के तार से टकराने के कारण आग लगी, जो जल्द ही पूरे ट्रक में फैल गई. फैक्ट्री के बाहर खाली होने का इंतजार कर रहे इस ट्रक में आग लगते ही फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया. फायर ब्रिगेड ने 2 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक और उसमें रखे स्कैप टायर जलकर राख हो चुके थे. यह घटना जरेरुआ रोड स्थित स्कैप टायर फैक्ट्री के पास की है.
November 15, 202509:17 IST
मुरैना न्यूज: गरीबों की हकों पर डाका डालने वाले व्यापारी पर कार्रवाई
मुरैना में गरीबों के अधिकारों पर डाका डालने वाले व्यापारी पर कार्रवाई की गई. पीडीएस के चावल से भरा ट्रक और गोदाम को सील कर दिया गया. एसडीएम के निर्देश पर 180 बोरे चावल जप्त किए गए. इस कार्रवाई के बाद पीडीएस का राशन खरीदने वाले लोगों में हड़कंप मच गया. व्यापारी लंबे समय से आपूर्ति विभाग से सांठगांठ करके पीडीएस का चावल बेच रहा था. सबलगढ़ की अनाज मंडी में पीडीएस के चावल से भरा ट्रक खड़ा था, जिसे आपूर्ति विभाग ने जप्त करके पुलिस की सुपुर्दगी में रखा.
November 15, 202507:50 IST
Gwalior News: जेल में गांजा सप्लाई करते पकड़ा गया सिपाही, हुआ निलंबित
जेल में गांजा ले जाते हुए सिपाही पकड़ा गया. सिपाही दशरथ गुर्जर ने चड्डी में गांजा छुपाया था. चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर सिपाही भागने की कोशिश की. जेल अधीक्षक ने उसे निलंबित कर दिया.
November 15, 202507:35 IST
Bhopal News: किसानों को आज मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त
किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त मिलेगी. 19 नवम्बर को पीएम मोदी 21वीं किस्त जारी करेंगे. लगभग 9 करोड़ किसानों को ₹18 हजार करोड़ की सम्मान राशि का हस्तांतरण किया जाएगा. योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है.
November 15, 202507:34 IST
भोपाल यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंकित दुबे के खिलाफ केस दर्ज
भोपाल यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंकित दुबे के खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज हैं. उनकी शिकायतों के चलते उनका रिजल्ट होल्ड कर दिया गया है. अंकित दुबे पर एट्रोसिटी एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज हैं. भोपाल के हबीबगंज, शाहपुरा, चूनाभट्टी, बजरिया और एमपी नगर थानों में उनके खिलाफ कई प्रकरण दर्ज हैं. यूथ कांग्रेस की वेबसाइट पर भी उनका रिजल्ट होल्ड किया गया है.
November 15, 202507:32 IST
Ujjain News: बाबा महाकाल का राजा रूपी आज का श्रंगार

.