MP News Live 14 October: भोपाल के 50 इलाकों में आज बिजली गुल! कहीं 3 तो कहीं 6 घंटे तक रहेगा पावर कट

MP LIVE: राजधानी में रहने वालों को आज बिजली कटौती से परेशान होना पड़ेगा. शहर के करीब 50 इलाकों में आज पावर शटडाउन रहेगा. कहीं 3 घंटे तो कहीं पूरे 6 घंटे तक बिजली गुल रहेगी. बिजली कंपनी ने इसे मेंटेनेंस वर्क बताया है, ताकि फॉल्ट और ओवरलोडिंग से बचा जा सके. पावर कट का असर सुबह से ही अलग-अलग इलाकों में शुरू हो गया है. कई क्षेत्रों में बिजली कंपनी के कर्मचारी केबल चेकिंग, लाइन शिफ्टिंग और ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस का काम कर रहे हैं.

कहां-कहां कब तक रहेगी बिजली बंद, पूरी लिस्ट देखें
सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक (2 घंटे):
ई-3, ई-4/5 अरेरा कॉलोनी, महादेव टॉवर, पारस सिटी, जीआरपी कॉलोनी, मान सरोवर कॉम्पलेक्स, शंकर नगर, बीडीए कॉम्पलेक्स, 7 नंबर स्टॉप इलाके में पावर कट रहेगा.

सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक (3 घंटे):
फिरदोश नगर, शीतला नगर, निशातपुरा, श्री नगर, सरदार नगर, नारियलखेड़ा क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी.

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक (4 घंटे):
45 बंगले, बेतवा अपार्टमेंट, जीटीबी कॉम्पलेक्स, शाहपुरा ए, बी और सी सेक्टर, नाबार्ड कॉलोनी, बाजपेयी नगर में पावर शटडाउन रहेगा.

सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक (5 घंटे):
सिंगापुर सिटी कॉलोनी, दानिश कुंज, विराशा हाइट्स इलाके में बिजली बंद रहेगी.

सुबह 10 से दोपहर 3:30 बजे तक (5.5 घंटे):
प्रियंका नगर, पुलिस हाउसिंग सोसायटी, राजवैध एच सेक्टर, मधुवन सिटी क्षेत्र में बिजली नहीं रहेगी.

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक (6 घंटे):
संजय नगर, मौलाना आजाद कॉलोनी, ईदगाह हिल्स, प्रिंस कॉलोनी, प्रभु नगर, नियामतपुरा क्षेत्र में पावर कट रहेगा.

दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक (3 घंटे):
अमलतास कॉलोनी, चिनारवुड, चूना भट्टी, आम्रपाली इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

October 14, 2025 08:52 IST

अल्फोंसा स्कूल के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अल्फोंसा स्कूल के छात्र साहिल यादव, उम्र 15 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 13, ने अतर्रा मोज़े में खेत पर एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह कक्षा 10वीं का छात्र था. स्कूल के एक फरमान ने उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया. छात्र के पिता ने आरोप लगाया कि स्कूल के फादर ने एक छोटी सी गलती के कारण उसे 15 दिन के लिए निष्कासित कर दिया था, जिससे दुखी होकर उनके पुत्र ने फांसी लगा ली. पृथ्वीपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

October 14, 2025 07:42 IST

उज्जैन: मंगलवार सुबह भस्म आरती में बाबा का विशेष श्रंगार

उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार की सुबह भस्म आरती के दौरान पुष्य नक्षत्र के विशेष संयोग पर भगवान महाकाल का अत्यंत शृंगारिक रूप दर्शन हुआ. आरती शुरू होने से पूर्व सभा मंडप के चांदी द्वार खोले गए और गर्भगृह में पुरोहितों ने पारंपरिक विधि से भगवान का पूर्व श्रृंगार उतारकर पंचामृत से अभिषेक किया. इसके बाद कर्पूर आरती की गई.

October 14, 2025 07:39 IST

सीएम मोहन यादव का आज का प्रोग्राम

October 14, 2025 07:38 IST

सीएम मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में होंगे अहम फैसले

कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय हो सकते हैं. सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं. सरकार पेंशनरों को दीपावली का गिफ्ट देगी. मध्यप्रदेश के 4.5 लाख पेंशनरों को 2% बढ़ी महंगाई राहत मिलेगी. डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया जा सकता है.

October 14, 2025 07:36 IST

ग्वालियर की मॉडल शिविका सिंह ने “मिसेज़ यूनिवर्स ब्यूटी प्रिंसेज़” का खिताब जीता

ग्वालियर की मॉडल शिविका सिंह ने “मिसेज़ यूनिवर्स ब्यूटी प्रिंसेज़” का खिताब जीता. यह प्रतियोगिता फिलीपींस के मनीला में आयोजित हुई थी, जिसमें दुनियाभर के 120 देशों की मॉडल्स ने हिस्सा लिया. भारत से ग्वालियर की शिविका सिंह ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना नाम रोशन किया.

October 14, 2025 07:35 IST

आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अभियान को लेकर बीजेपी की अहम बैठक आज

आज आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अभियान के संबंध में बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक होगी. सुबह 11 बजे राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह बीजेपी मुख्यालय में बैठक का संचालन करेंगे. इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में दोनों अभियानों के बारे में विस्तृत चर्चा होगी.

October 14, 2025 07:32 IST

तेंदुए ने ग्रामीण पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

मोहना थाना क्षेत्र के सिकरावली गांव में एक तेंदुए ने 45 वर्षीय ग्रामीण बृजमोहन पर हमला कर दिया, जिससे बृजमोहन घायल हो गए. ग्रामीणों ने तत्काल बृजमोहन को तेंदुए से बचाया और उसे वन विभाग की टीम के पास पहुंचाया. टीम ने बृजमोहन को जयरोग्य अस्पताल में भर्ती कराया.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *