MP News Live 12 November: MP का जल कल्याण मॉडल हिट! खंडवा और गुना ने बढ़ाया गौरव, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Live now

Last Updated:

MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

MP LIVE

MP LIVE: मध्य प्रदेश के लिए यह बड़े गर्व का पल है! जल संरक्षण और प्रबंधन के क्षेत्र में देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों, जिलों और ग्राम पंचायतों को दिए जाने वाले 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों (National Water Awards) में मध्य प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन किया है. राज्य को एक नहीं, बल्कि दो प्रमुख कैटेगरी में अव्वल स्थान मिला है, जिससे यह साबित हो गया है कि जल संचय के लिए MP का ‘जल संचय-जन भागीदारी’ मॉडल कितना सफल रहा है.

November 12, 2025 10:23 IST

SIR को लेकर एमपी में सरगर्मी तेज

SIR को लेकर एमपी में सरगर्मियां बढ़ गई हैं. मतदाता सत्यापन कार्य के संबंध में कांग्रेस की बैठक आज आयोजित होगी. प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार समिति की बैठक में भाग लेंगे. SIR निगरानी समिति के अध्यक्ष और सदस्य भी बैठक में शामिल होंगे. यह बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बुलाई गई है.

November 12, 2025 10:18 IST

छिंदवाड़ा: कफ सिरप मामले में हुई नौवीं गिरफ्तारी

कफ सिरप मामले में नौवीं गिरफ्तारी हुई है. कुंडीपुरा क्षेत्र में स्थित एक मेडिकल स्टोर के संचालक को गिरफ्तार किया गया है. कोल्ड रिफ सिरप बिना डॉक्टर की पर्ची के बेची जा रही थी. इसी क्षेत्र की एक बच्ची की सिरप पीने के बाद मौत हो गई थी.

November 12, 2025 10:17 IST

छिंदवाड़ा: कंबल वाले बाबा ने 50 सालों से नहीं धोया कंबल

कंबल वाले बाबा ने पिछले 50 वर्षों से अपना कंबल नहीं धोया है. कोरोना काल में भी इसी कंबल का उपयोग किया गया. बाबा का कहना है कि कंबल से कोई दुर्गंध नहीं आती. बाबा का दावा है कि वह कंबल डालकर मरीजों का इलाज करते हैं.

November 12, 2025 09:53 IST

Ratlam News: फिर गरमाया लव जिहाद का मामला, आरोपी भाई-बहन के खिलाफ केस दर्ज

एक बार फिर लव जेहाद का मामला सामने आया है. यह घटना नामली कस्बे की है, जहां एक नाबालिग युवती ने मामला दर्ज करवाया है. आरोप है कि आरोपी ने शादी करने और धर्म बदलने का दबाव बनाया. मामले में आरोपी भाई-बहन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. नामली थाना पुलिस ने धर्मांतरण अधिनियम की धारा, पास्को और एससी एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

November 12, 2025 09:42 IST

खंडवा से एक हजार से ज्यादा किसान जाएंगे उज्जैन

खंडवा से एक हजार से ज्यादा किसान उज्जैन जाएंगे. लैंड पुलिंग मामले में ‘डेरा डालो – घेरा डालो’ आंदोलन करेंगे. 18 नवंबर को मालवा प्रांत से 15 हजार किसान उज्जैन में जुटेंगे. जब तक सरकार मांग नहीं मानेगी, तब तक वहां डेरा रहेगा. किसानों ने कहा कि वहीं दाल बाटी खाएंगे और वहीं रहेंगे. सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में स्थायी कुंभ नगरी बसाने की है सरकार की योजना. दोगुना की बजाय अन्य राज्यों की तर्ज पर चार गुना मुआवजा की मांग की गई है.

November 12, 2025 08:03 IST

Ujjain News: बाबा महाकाल का राजा रूपी श्रंगार

November 12, 2025 08:01 IST

मध्यप्रदेश की लाडली बहनों को आज मिलेंगे 1500 रुपए

मध्यप्रदेश की लाडली बहनों के लिए आज का दिन खास है. आज से हर महीने लाडली बहनों को 1,500 रुपए मिलेंगे. सिवनी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राशि ट्रांसफर की जाएगी, जिसमें सीएम डॉक्टर मोहन यादव शामिल होंगे. 1 करोड़ 26 लाख से अधिक लाडली बहनों को यह राशि मिलेगी. जून 2023 से अक्टूबर 2025 तक कुल 29 किस्तें दी जाएंगी. अब तक 44,917.92 करोड़ रुपए की राशि खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है.

November 12, 2025 08:00 IST

Bhopal News: धान परिवहन कार्य में लगे वाहनों पर लगेगा जीपीएस

गड़बड़ी करने वाले मिलर्स पर कठोर कार्रवाई होगी. धान परिवहन कार्य में लगे वाहनों पर जीपीएस लगेगा. खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मंत्रालय में मिलर्स की बैठक ली. एनसीसीएफ के प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई होगी और ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए. शहडोल और उमरिया के मिलर्स ने मंत्री से शिकायत की थी. बैठक में विपणन वर्ष 2025-26 की मिलिंग नीति के प्रारूप पर चर्चा हुई. अधिकारी गोदामों की भंडारण क्षमता का निरीक्षण करेंगे. गोविंद सिंह राजपूत ने समय सीमा में मिलिंग कार्य को पूर्ण करने और मिलर्स को समय पर भुगतान करने के निर्देश दिए.

homemadhya-pradesh

MP का जल कल्याण मॉडल हिट! खंडवा और गुना ने बढ़ाया गौरव, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *