MP LIVE: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है. सीएम आज रतलाम और उज्जैन के दौरे पर हैं, जहां वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.
इसके बाद दोपहर 1 बजे, सीएम रतलाम से उन्हेल (जिला उज्जैन) के लिए रवाना होंगे. यहां वे उन्हेल–इंगोरिया मार्ग का भूमिपूजन करेंगे, जो क्षेत्र के विकास के लिए एक अहम परियोजना मानी जा रही है.
इसके बाद मुख्यमंत्री उज्जैन पहुंचेंगे, जहां उनका कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहेगा.
दोपहर 3:30 बजे, वे अवंतिका विश्वविद्यालय (Ujjain) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहीं से वे 4:20 बजे कालिदास अकादमी जाएंगे, जहां सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दिव्यांगजन को उपकरण वितरण किया जाएगा.
शाम होते-होते मुख्यमंत्री 5:25 बजे सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय पहुंचेंगे. यहां वे विश्वविद्यालय स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे और विश्वविद्यालय के नए नाम की पट्टिका का अनावरण भी करेंगे.
पूरे दिन के इस व्यस्त कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कई स्थानीय प्रतिनिधियों, छात्रों और नागरिकों से मुलाकात करेंगे. रतलाम और उज्जैन में उनके इस दौरे को विकास योजनाओं की दृष्टि से अहम माना जा रहा है, क्योंकि कई नई परियोजनाओं की शुरुआत और क्षेत्रीय विकास कार्यों पर चर्चा होने की संभावना है.
October 10, 2025 09:23 IST
ग्वालियर में अपहृत गर्भवती को पुलिस ने मुक्त कराया, डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती
ग्वालियर में अपह्रत गर्भवती विवाहिता को मुरैना जिले की बॉर्डर से मुक्त कराया. विवाहिता अंजू को बदमाश लंका पहाड़ी के पास छोड़ भागे. पुलिस की घेराबंदी देख भागे अपहरणकर्ता बदमाश. अपहरणकर्ताओं ने गर्भवती अंजू को 25 किलोमीटर पैदल चलाया. पुलिस ने गर्भवती अंजू को ग्वालियर लाकर अस्पताल में भर्ती कराया. बुधवार रात अंजू का अपहरण हुआ था. सास ससुर को पीटा, बदमाश अंजू को उठा ले गए थे. तिघरा थाना के गिरजा गांव में घटना हुई थी. योगेंद्र गुर्जर उर्फ योगी ने अपहरण किया था. योगेंद्र मुरैना जिले के तिलोंदा गांव का रहने वाला है. आरोपी अंजू से शादी करना चाहता था. दूसरी जगह शादी होने से नाराज था. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई.
October 10, 2025 09:16 IST
रायुपर- ट्रिपल IT से जुड़ी बड़ी खबर, पुलिस ने मोबाइल और लैपटॉप किया जब्त
रायुपर- ट्रिपल IT से जुड़ी बड़ी खबर, पुलिस ने मोबाइल और लैपटॉप किया जब्त, AI से अश्लील तस्वीर बनाने के आरोप, 1000 से ज्यादा तस्वीरें बनाने का आरोप#Raipur #BreakingNew #ChhattisgarhNews #AI pic.twitter.com/9U72ASkKsK
— News18 MadhyaPradesh (@News18MP) October 10, 2025
October 10, 2025 09:15 IST
खरगोन- अज्ञात वाहन से बारुद गिरने से मचा हड़कंप
खरगोन- अज्ञात वाहन से बारुद गिरने से मचा हड़कंप, पटाखे बनाने में उपयोग होता है बारुद, यातायात थाने के सामने सड़क पर गिरा बारुद का ढेर, मौके पर बम स्क्वॉड की टीम पहुंची और पटाखे में उपयोग होने वाले बारुद की पुष्टि की#Khargone #Gunpowder #MPNews pic.twitter.com/9PNPL74EOL
— News18 MadhyaPradesh (@News18MP) October 10, 2025
October 10, 2025 09:12 IST
भोपाल- मेडिकल से जुड़े अलग-अलग संगठन काली पट्टी बांधकर काम करेंगे
छिंदवाड़ा कफ सिरफ से बच्चों के मौत का मामले में डॉ प्रवीण सोनी पर कार्रवाई से डॉक्टर्स नाराज हैं. मेडिकल से जुड़े अलग-अलग संगठन आज काली पट्टी बांधकर काम करेंगे. इस मामले को लेकर गांधी मेडिकल कॉलेज में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई. प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर एसोसिएशन,मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन,यूनाइटेड डॉक्टर फेडरेशन, जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन विरोध करेगा.
October 10, 2025 09:09 IST
लोकायुक्त छापा बड़ा अपडेट
लोकायुक्त छापा अपडेट आया है. रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी इंजीनियर के करोड़ों का आसामी निकला. लोकायुक्त की टीम में चार जगह एक साथ छापा मार कार्रवाई की थी. छापे में 3 करोड़ 60 लाख के जेवर, 36 लाख नगद, 56 लाख की एफडी मिली. इसके साथ परिवार वालों के नाम एक पाइप फैक्ट्री और फार्म हाउस के भी दस्तावेज मिले. कल लोकयुक्त की टीम में जीपी मेहरा के मन्नीपुरम स्थित आवास, दाना पानी स्थित फ्लैट,सुहागपुर जिले की ग्राम सैनी में बने फार्म हाउस और गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में बनी फैक्ट्री में छापामार कार्रवाई की थी.
October 10, 2025 09:05 IST
कफ सिरप कांड पर CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान
October 10, 2025 08:59 IST
कफ सिरप मामले से जुड़ी बड़ी खबर, आरोपी रंगनाथन को एमपी ला रही है पुलिस
October 10, 2025 08:56 IST
कफ सिरप को लेकर एमपी का स्वास्थ्य विभाग सख्त
अमानक कफ सिरप को लेकर बड़ी खबर आ रही है. कफ सिरप को लेकर एमपी का स्वास्थ्य विभाग सख्त हुआ. एमपी में अब तक प्रतिबंधित कफ सिरप के 243 सैंपल लिए गए. कोल्ड्रिफ, रेस्पीफ्रेश TR, रिलाइफ सिरप के एमपी में अमानक पाए गए हैं. अब तक 1086 अमानक सिरप को सीज किया गया है. एमपी ट्रक कंट्रोलर दिनेश श्रीवास्तव ने ओरल लिक्विड सिरप की टेस्टिंग अनिवार्य किए जाने के लिए ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया को पत्र लिखा है. होलसेलर और रिटेलर के लिए कफ सिरप की संख्या तय की गई. होलसेलर प्रति महीने 1000 बोतल और रिटेलर प्रतिमाह 50 बोतल लिमिट की गई है.
October 10, 2025 08:46 IST
जगदलपुर- परिवार के दो सदस्यों की हिंदू धर्म में वापसी, 18 साल पहले अपनाया था ईसाई धर्म
जगदलपुर- परिवार के दो सदस्यों की हिंदू धर्म में वापसी, धर्मांतरित लोगों की घर वापसी, 18 साल पहले अपनाया था ईसाई धर्म, पूजा-पाठ कर फिर अपनाया हिंदू धर्म#Jagdalpur #ChhattisgarhNews #Christianity pic.twitter.com/i6Cm3V0EFC
— News18 MadhyaPradesh (@News18MP) October 10, 2025
October 10, 2025 08:36 IST
RSS प्रचारक से मारपीट, दो समुदाय आपस में भिड़े, बैतूल में प्रदर्शनकारियों का हंगामा
बैतूल में आरएसएस प्रचारक और अन्य समुदाय में मारपीट का मामला सामने आया है. मुलताई में हालात बिगड़े शहर में जमकर तोड़फोड़ की गई है. इस मामले ने नया रंग ले लिया. अब समुदाय विशेष के लोग भी आक्रोशित हुए. पत्थर और धारदार हथियारों के साथ भीड़ सड़क पर निकली. पुलिस ने मुलताई में ब्लैक आउट करवाया. मीडिया कर्मियों को शहर से बाहर भेजा गया. पूरे मुलताई में लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है.
October 10, 2025 08:32 IST
MP: एमपी को 74,300 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले
मुंबई से एमपी को 74300 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले. “इंटरएक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट ऑपरच्युनिटीज इन पॉवर एंड रिन्युएबल एनर्जी इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग एंड वाइट गुड्स इन मध्य प्रदेश” का आयोजन हुआ.
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उद्योगपतियों और निवेशकों से वन टू वन चर्चा की. रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर में 19900 और अन्य सभी सेक्टर्स में 54400 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं.
October 10, 2025 08:27 IST
कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर निशाना साधा
मध्य प्रदेश के केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी मंदसौर के शामगढ़ में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण करने पहुंचे, जहां नगर के मुख्य मार्गों पर रोड़ शो करते हुए कार्यक्रम में पहुंचे जहां उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ दुनिया चांद पर पहुंच रही है और दूसरी और वोट चोर की बात करने वाले देश में ऐसे गोलियों की कमी नहीं है. उन्होंने कहा की विपक्षी नेताओं द्वारा इस प्रकार की बातें करना इस देश के मतदाताओं का सीधे तौर पर अपमान है, जिसका जवाब जनता आने वाले चुनावों में देगी.महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण करने के बाद तय कार्यक्रम अनुसार वापस इंदौर के लिए रवाना हो गए.
October 10, 2025 08:24 IST
भिंड में भी निकाला गया कैंडल मार्च
जहरीले कफ सिरप पीने से मासूम की हुई दर्दनाक मौत के बाद कांग्रेस ने भिंड शहर में कैंडल मार्च निकाला. कांग्रेसियों ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की. गांधी प्रतिमा के सामने मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी. कैंडिल मार्च प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किया गया. इस दौरान मृत मासूम बच्चों को श्रद्धांजलि गोल मार्केट गांधी प्रतिमा पर दी गई. जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया पिंकी ने कहा कि जिस तरह फर्टिलाइजर कंपनियां अंधाधुंध कमाई कर रही हैं, उसी तरह दवा कंपनियां भी कर रही हैं, जो आम लोगों और बच्चों के जीवन के लिए खतरनाक है. सरकार की लापरवाही और घूसखोरी के चलते इतनी भयाभय स्थिति निर्मित हुई. कई बच्चों को छिंदवाड़ा सहित प्रदेश में अपनी जान गंवानी पड़ी. सरकार अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकती उन्हें या तो स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा ले लेना चाहिए या फिर मुख्यमंत्री जी को उन्हें अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए।
October 10, 2025 08:21 IST
कफ सिरप से बच्चों की मौत में कांग्रेस का प्रदर्शन, निकाला कैंडल मार्च, स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा मांगा
छिंदवाडा में कप सिरप से बच्चों की मौत का मामले में राजधानी भोपाल में कांग्रेस ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी है. कैंडल मार्च निकाल कर श्रृद्धांजलि दी. मार्च में दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी शामिल हुए. वहीं, दिग्विजय सिंह ने न्यूज18 से की एक्सक्लुसिव बातचीत करते हुए कहा कि सरकार बच्चों की मौत के आंकड़े छुपा रही है और स्वास्थ्य मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए. स्वास्थ्य मंत्री शुरुआती 2 बच्चों की मौत के बाद भी सिरप बनाने वाली कंपनी को कैसे क्लीनचिट दी थी. कुछ अधिकारियों पर हुई कार्रवाई, जिम्मेदारों पर कब होगी. बड़ी संख्या में महिला नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. न्यू मार्केट, रोशनपुरा चौराहे पर कैंडल मार्च निकाला गया.
October 10, 2025 08:13 IST
उज्जैन में फर्जी डॉक्टर ने ली बच्चे की जान
उज्जैन में फर्जी डॉक्टर बनकर इलाज करने वाली तैयबा ने एक और नवजात की जान ले ली है. 6 महीने में दो मासूमों की मौत के बाद भी कार्रवाई में देरी हुई, लेकिन अब 7 दिन बाद पुलिस ने आखिरकार FIR दर्ज कर ली है. आरोपी महिला डॉक्टर फरार है और स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है.
October 10, 2025 08:11 IST
ग्वालियर: पार्षद का ऊर्जा मंत्री को पत्र, दीवाली की साफ सफाई पर उठाए सवाल
भाजपा की पार्षद अपर्णा पाटील ने ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर को पत्र लिखते हुए बिजली कंपनी की मेंटेनेंस गतिविधियों के दौरान फैलाए जा रहे कचरे पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने अपने पत्र में बताया कि कंपनी द्वारा पेड़ों की कटाई कर सड़क किनारे कचरा फैलाया जा रहा है, जिससे दीपावली के मौके पर सफाई करना मुश्किल हो रहा है. पार्षद ने ऊर्जा मंत्री से आग्रह किया है कि वे संबंधित अधिकारियों को निर्देश दें ताकि कचरे की सफाई जल्द से जल्द करवाई जा सके. इस कदम से ना केवल स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी, बल्कि दीपावली का माहौल भी स्वच्छ और खुशनुमा रहेगा. पार्षद ने उम्मीद जताई है कि ऊर्जा मंत्री उनकी इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करेंगे.
October 10, 2025 07:48 IST
रतलाम: मुख्यमंत्री आज रतलाम में करेंगे नवनिर्मित ऑडिटोरियम का शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज रतलाम में सरस्वती शिशु मंदिर स्थित नवनिर्मित ऑडिटोरियम का शुभारंभ करेंगे. मुख्यमंत्री करीब एक घंटे तक रतलाम में रहेंगे. इस कार्यक्रम में मीडिया की एंट्री पर रोक रहेगी. यह कार्यक्रम आरएसएस द्वारा आयोजित किया गया है.
October 10, 2025 07:44 IST
गोंडवाना एक्सप्रेस में यात्री की बिगड़ी तबीयत, ट्रेन में हुई मौत
गोंडवाना एक्सप्रेस में एक यात्री की तबीयत बिगड़ने के कारण मौत हो गई. निजामुद्दीन से रायगढ़ जा रही इस ट्रेन में छत्तीसगढ़ निवासी 60 वर्षीय गोपाल नंदी सफर कर रहे थे. आगरा के पास अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और ट्रेन में उन्हें करीब 2 घंटे तक कोई मदद नहीं मिली. ग्वालियर पहुंचने के बाद गोपाल नंदी ने ट्रेन में दम तोड़ दिया.वक्त पर चिकित्सा सहायता न मिलने के कारण उनकी मृत्यु हो गई.
October 10, 2025 07:42 IST
मुंबई से मध्य प्रदेश को 74,300 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले
मुंबई से मध्य प्रदेश को 74,300 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. “इंटरएक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट ऑपरच्युनिटीज इन पॉवर एंड रिन्युएबल एनर्जी इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग एंड वाइट गुड्स इन मध्यप्रदेश” के आयोजन के दौरान यह घोषणा की गई. इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों और निवेशकों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा की. रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर में 19,900 करोड़ रुपए और अन्य सभी सेक्टर्स में 54,400 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं.
.