Live now
Last Updated:
MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
MP LIVE
MP LIVE: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह से ही पूरी तरह एक्शन मोड में रहने वाले हैं. उनका आज का कार्यक्रम कैबिनेट बैठक से लेकर रीवा-दिल्ली उड़ान सेवा के शुभारंभ जैसे महत्वपूर्ण इवेंट्स से भरा हुआ है. यह साफ़ दर्शाता है कि चुनावी व्यस्तताओं के बाद अब CM का पूरा ध्यान प्रशासनिक और विकास कार्यों पर केंद्रित है. रीवा को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है, वहीं नर्मदा नियंत्रण और पार्टी संगठन की बैठकों पर भी पूरे प्रदेश की नज़र टिकी रहेगी. सुबह 10:30 बजे कैबिनेट बैठक में होंगे शामिल.सुबह 11:35 बजे रीवा-दिल्ली-रीवा उड़ान सेवा का शुभारंभ करेंगे. दोपहर 1:00 बजे नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक में होंगे शामिल. दोपहर 3:00 बजे पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम में होंगे शामिल.
November 10, 2025 08:25 IST
Bhopal News: नैवी के दो जवानों की एक्सीडेंट में मौत
केरल के रहने वाले दो नौसैनिक विष्णु आर्य और आनंद कृष्णन की एक दुर्घटना में मौत हो गई. वे परवलिया में रक्षा बिहार कॉलोनी में रहते थे और बोट क्लब पर अभ्यास के लिए निकले थे. अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी, जिसके बाद पुलिस को घटनास्थल से 2 हेलमेट मिले. पुलिस परवलिया इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है.
November 10, 2025 08:21 IST
उज्जैन ॐ श्री महाकालेश्वराय नमः का भव्य श्रंगार

November 10, 2025 08:12 IST
भोपाल न्यूज: नर्मदापुरम रोड दनिश चौराहे पर कार ने कई लोगों को रौंदा
नर्मदापुरम रोड के दनिश चौराहे पर एक कार ने कई लोगों को रौंद दिया, जिससे सभी बुरी तरह घायल हो गए. इस चौराहे पर कार ने तीन वाहनों को टक्कर मारी थी. पुलिस ने पीछा कर मिसरोद से आरोपी को पकड़ लिया. जिस कार से यह दुर्घटना हुई, वह एक सरकारी विभाग में अटैच है.
November 10, 2025 07:54 IST
ग्वालियर में जमीन फर्जीवाड़ा मामला पहुंचा अदालत
जमीन फर्जीवाड़ा मामले में ग्वालियर जिला अदालत ने चार दोषियों को सात-सात साल की सजा सुनाई है. रमेश चतुर्वेदी, जगदीश आर्य, राजू चौहान, और जितेंद्र जाट को यह सजा मिली है. इन चारों को 21 दिसंबर 2021 को इंदरगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया था. आरोपियों के पास से फर्जी दस्तावेज बरामद हुए थे, जिनमें फर्जी भू-अधिकार पत्र और ऋण पुस्तिकाएं शामिल थीं.
November 10, 2025 07:49 IST
आज सीएम रीवा में हवाई सेवा का वर्चुअल शुूभारंभ करेंगे
आज सीएम रीवा से 72 सीटर हवाई सेवा का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे. इस सेवा के जरिए रीवा से दिल्ली के लिए सीधी हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी. विंध्यवासियों को अब दिल्ली तक सीधे हवाई जहाज से यात्रा करने का अवसर मिलेगा. इसके अलावा, रीवा से इंदौर के लिए भी जल्द ही 72 सीटर हवाई सेवा शुरू की जाएगी.
November 10, 2025 07:47 IST
सीएम मोहन यादव के आज के कार्यक्रम

.