MP News Live 09 September: भोपाल में आज 30 इलाकों में 6 घंटे तक बिजली कटौती, जानें कहाँ-कहाँ रहेगा शटडाउन

MP LIVE: राजधानी में रहने वालों को आज बिजली कटौती की दिक़्क़त झेलनी पड़ेगी. बिजली कंपनी ने मेंटेनेंस काम के चलते सोमवार को कई इलाकों में शटडाउन की घोषणा की है. इस दौरान अलग-अलग जगहों पर 3 से 6 घंटे तक पावर सप्लाई बाधित रहेगी.

कहाँ और कब रहेगी बिजली गुल

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक
साउथ एवेन्यू, ग्रीन सिटी त्रिलंगा, सहकारी परिसर और त्रिलोकचंद नगर में बिजली कटौती होगी.

सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक
आर्यव्रत हाउसिंग (ब्रिटिश पार्क), ग्रीन मीडोज कॉलोनी, 11 मील गार्डन सिटी कॉलोनी, आरआरजी कॉलोनी, छान, आकृति इको सिटी, सहारा स्टेट कॉलोनी और भोजपाल कॉलोनी में बिजली गुल रहेगी.

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक
चमन प्लाज़ा, इंद्रपुरी, अप्सरा कॉम्पलेक्स, सीपीआरआई कॉलोनी, डीके टॉवर, गिरनार कॉम्पलेक्स, भारत नगर, निरजा नगर, छत्रसाल नगर, रिलायबल कॉलोनी और पीपरनेर में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.

दोपहर 12 से 3 बजे तक
बैरागढ़ गांव, आदर्श नगर, नई बस्ती और मीरपुर इलाके में पावर कट रहेगा. बिजली कंपनी का कहना है कि मेंटेनेंस और सुधार कार्यों की वजह से यह शटडाउन किया जा रहा है, ताकि आगे उपभोक्ताओं को बेहतर और स्थिर बिजली सप्लाई मिल सके.

September 9, 2025 08:03 IST

पालतू कुत्ते को लात मारने पर विवाद

किला गेट इलाके में एक पालतू कुत्ते को लात मारने पर विवाद उत्पन्न हो गया है. इस मामले में पड़ोसियों के बीच मारपीट की घटनाएं भी हुई हैं. परवीन कुरैशी के पालतू डॉगी को लात मारने का आरोप सोनी कुरैशी और रानी कुरैशी पर लगाया गया है. परवीन ने अपने डॉगी को लात मारने का विरोध किया, जिसके बाद सोनी और रानी ने परवीन की पिटाई कर दी. इस घटना के बाद परवीन ने ग्वालियर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने परवीन की शिकायत पर सोनी और रानी कुरैशी के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज की है.

September 9, 2025 07:59 IST

शिवपुरी में बेटियों ने मां की अंतिम इच्छा की पूरी

शिवपुरी – बेटियों ने मां की अंतिम इच्छा पूरी करते हुए उनका देहदान किया. शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में 78 वर्षीय शिक्षिका सरोज मदान का देहदान किया गया. मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद शिवपुरी में पहली बार देहदानी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मेडिकल कॉलेज के परिवार ने सरोज मदान को श्रद्धांजलि दी. सरोज मदान की पुत्रियां कुसुम, विनीता, पुनीता और तृप्ति ने मां का पार्थिव देह मेडिकल कॉलेज को समर्पित किया. पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. सरोज मदान ने वर्ष 2017 में देहदान की घोषणा की थी.

September 9, 2025 07:31 IST

आज संबल योजना की राशि का वितरण करेंगे सीएम मोहन यादव

आज संबल योजना की राशि का वितरण करेंगे सीएम मोहन यादव. योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता की 175 करोड़ की राशि का करेंगे वितरण.7953 प्रकरणों में सिंगल क्लिक से हितग्राहियों के खाते में अंतरित करेंगे राशि.पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल भी मौजूद रहेंगे.योजना में शुरुआत से अब तक 7 लाख 60 हजार 866 प्रकरणों में 7046 करोड़ रुपये से अधिक के हितलाभ हुए वितरित.

September 9, 2025 07:22 IST

एसपी अमित कुमार ने देर रात तक शहर के बाहरी ढाबो का किया निरीक्षण

रतलाम: एसपी अमित कुमार ने देर रात को शहर के बाहरी ढाबों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान ढाबों पर अवैध शराब बिकती मिली, जिससे एसपी ने बीट प्रभारियों पर नाराजगी जताई. एसपी ने अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. यह कदम शहर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया. एसपी का निरीक्षण अभियान शहर की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *