MP News Live 09 December: छतरपुर में आज 1.26 करोड़ बहनों की किस्मत बदलने आ रहे सीएम, बैंक अकाउंट में सीधे जाएंगे ₹1500

Last Updated:

MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

MP LIVE

MP LIVE: छतरपुर के राजनगर में आज का दिन कुछ खास होने वाला है, क्योंकि यहां लाड़ली बहना सम्मेलन का बड़ा आयोजन रखा गया है. सुबह से ही सती की मढ़िया इलाके में तैयारियों की रौनक दिख रही है. जगह-जगह पंडाल सज गए हैं, बहनें उत्साह के साथ पहुंच रही हैं और माहौल बिल्कुल उत्सव जैसा बन गया है. इस पूरे कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद राजनगर पहुंचने वाले हैं. वे न सिर्फ बहनों से सीधे बात करेंगे, बल्कि उनके सवाल भी सुनेंगे और योजनाओं से जुड़ी अपडेट भी साझा करेंगे. लेकिन असली खुशी की वजह कुछ और है – आज सीएम पूरे प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खातों में दिसंबर की किश्त के रूप में ₹1500 की राशि ट्रांसफर करेंगे.बहनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है, क्योंकि उन्हें समय पर मिलने वाली यह आर्थिक सहायता उनके महीने भर की कई ज़रूरतें आसान कर देती है. किसी के लिए यह बच्चों की पढ़ाई में मदद है, किसी के लिए घर के खर्च में सहारा, तो किसी के लिए अपने छोटे-मोटे काम शुरू करने का मौका.

December 9, 202508:46 IST

छतरपुर: होटल कर्मचारियों में फूड प्वाइजनिंग का मामला

खजुराहो के गौतमा होटल में आलू गोभी की सब्जी खाने के बाद तबियत बिगड़ने पर 8 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उल्टी और घबराहट की शिकायत पर देर रात सभी कर्मचारियों को मेडिकल कॉलेज ग्वालियर रैफर कर दिया गया.

December 9, 202507:59 IST

जिले के कलेक्टर सिद्धार्थ जैन देर रात शहर में किया निरिक्षण

हरदा जिले के कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने देर रात शहर में निरीक्षण किया. उन्होंने रेन बसेरा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, वृद्धाश्रम और जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं देखीं. शीत लहर के मद्देनजर रेन बसेरा में व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए. कलेक्टर ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, वृद्धाश्रम और अस्पताल में जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए कंबल बांटे.

December 9, 202507:52 IST

नवनिर्मित पारंपरिक कलाओं के गुरुकुल का सीएम ने किया लोकार्पण

December 9, 202507:49 IST

मध्यप्रदेश में 3 दिनों से शीतलहर का अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में अगले 3 दिनों तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है. भोपाल और इंदौर में कोल्ड वेव का असर रहेगा, जबकि नरसिंहपुर में कोल्ड डे का प्रभाव देखा जाएगा। कई शहरों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. शहडोल के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया. प्रदेश के अधिकांश शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा. इंदौर में पिछले 10 साल का रिकॉर्ड टूटा और रात का तापमान 5.7 डिग्री रहा. भोपाल का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, उज्जैन में 9 डिग्री और ग्वालियर में 8.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि जबलपुर का पारा 8.3 डिग्री तक पहुंच गया.

December 9, 202507:41 IST

बाबा महाकाल का आज का श्रंगार

homemadhya-pradesh

LIVE: सीएम आज लाड़ली बहनों के बैंक खाते में 1500 की राशि करेंगे ट्रांसफर

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *