MP News Live 06 October: भोपाल में कार से मिला संदिग्ध मांस! परवलिया सड़क इलाके में हड़कंप

Live now

Last Updated:

MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

MP LIVE

MP LIVE: राजधानी भोपाल के परवलिया सड़क थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ढाबे पर खड़ी कार से संदिग्ध मांस बरामद हुआ. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

स्थानीय लोगों ने जब गाड़ी से आ रही तेज़ गंध महसूस की, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी की तलाशी ली, जिसमें मांस के टुकड़े रखे मिले.

मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए, जिन्होंने गौ-मांस होने की आशंका जताई और सख्त कार्रवाई की मांग की. फिलहाल पुलिस ने मांस को जब्त कर लिया है और उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है ताकि यह पुष्टि की जा सके कि यह गौ-मांस है या नहीं.

परवलिया सड़क थाना प्रभारी ने बताया कि गाड़ी को थाने लाया गया है और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है. मामले की जांच पूरी तरह से वैज्ञानिक आधार पर की जाएगी.

इस घटना की खबर मिलते ही इलाके में तनाव की स्थिति बन गई, लेकिन पुलिस की तत्परता से माहौल को नियंत्रित कर लिया गया.

October 6, 2025 10:25 IST

डिंडौरी: अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ मिला शव

डिंडौरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना घटी है. रैपुरा-दुल्लोपुर मार्ग पर सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला. ग्रामीणों ने शव को देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग जामदार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी और दहशत का माहौल है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव की पहचान करने का प्रयास जारी है.

October 6, 2025 09:04 IST

क्लब और रिसोर्ट में चल रही शराब पार्टी पर पुलिस का छापा

खजुरी थाना क्षेत्र की पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है. खजुरी पुलिस ने तीन क्लब और रिसोर्ट पर छापा मारा. पुलिस ने मोक्ष क्लब, क्लब कबाना और वायु रिसोर्ट में की गई कार्रवाई के दौरान तीन संचालकों और चार ग्राहकों पर कार्रवाई की है.

October 6, 2025 08:41 IST

सजंय टाईगर रिजर्व बाघों की चहलकदमी से गुलजार

बाघों की चहलकदमी से गुलजार हुआ सीधी का सजंय टाईगर रिजर्व. मौसी बाघिन के पाले हुए अनाथ शावक T-40 पहली दफा पर्यटकों को दिए हैं दिखाई. बाघिन T-18 का ट्रेन की चापेट में आने से हो गाई मौत, जिसके बाद से अनाथ हो गए थे तीन शावक. अनाथ शावकों को बाघिन T -28 ने दिया था सहारा. उनमें से एक बाघिन T -40 जिसें बचईया बाघिन के नाम से जाना जाता है. उसने संजय टाइगर रिजर्व में बनाई है अपनी खुद की टैरटी, मॉर्निंग सफारी के दरमियान पर्यटकों को पहली दफा बचईया बाघिन T-40 का हुआ है दीदार. नजदीक से बाघिन का पहुँचें पर्यटकों ने किया है दीदार,संजय टाइगर रिजर्व की दुबरी रेंज का है पूरा मामला.

October 6, 2025 08:34 IST

भिण्ड में पहली बार होगा तीन दिवसीय राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

भिण्ड: खेलों से युवाओं को पहचान मिलती है, यही युवा आगे चलकर जिले की पहचान बनते हैं. इसलिए खेलों की प्रतियोगिताएं निरंतर होते रहनी चाहिए. हैंडबॉल राज्य स्तरीय जूनियर प्रतियोगिता से भिण्ड के इस नए खेल के प्रति लोगों में जागरूकता आएगी और खेलों में युवाओं का रुझान और बढ़ेगा. उक्त बात सदर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कही. इस अवसर जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के संरक्षक राधे गोपाल यादव, जिला संगठन सचिव विष्णु त्रिपाठी सहित सभी पत्रकार गण मौजूद थे.

October 6, 2025 07:47 IST

Guna News: सदर बाजार में अशोक वस्त्रालय के ऊपर बने गोदाम में लगी आग

सदर बाजार में गोपी पंसारी के सामने स्थित अशोक वस्त्रालय के ऊपर बने गोदाम में आग लग गई. तीन दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है.

October 6, 2025 07:45 IST

हरदा जिले में सोशल मीडिया की एक पोस्ट से सियासी बवाल

हरदा जिले में सोशल मीडिया की एक पोस्ट से सियासी माहौल गर्म हो गया. बीती रात पूर्व मंत्री कमल पटेल के छोटे बेटे सुदीप पटेल के नाम से एक पोस्ट की गई थी, जिसमें लिखा गया कि कमल पटेल अपने 65वें जन्मदिन (आज 6 अक्टूबर) पर चुनावी राजनीति से संन्यास की घोषणा करेंगे. पोस्ट सामने आते ही जिले की राजनीति में हलचल मच गई. बाद में पूर्व मंत्री कमल पटेल के बड़े बेटे संदीप पटेल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उनके भाई सुदीप पटेल की सोशल मीडिया आईडी हैक हो गई है. उन्होंने लिखा कि इसके पीछे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों का हाथ है और मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

October 6, 2025 07:43 IST

भोपाल से गुवाहाटी तक सीधी विमान सेवा होगी शुरू, सीएम डॉ मोहन यादव ने x पर लिखा

October 6, 2025 07:43 IST

छिंदवाड़ा जाएंगे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी

आज छिंदवाड़ा जाएंगे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी. छिंदवाड़ा के परसिया में कफ सिरप से बच्चों की हुई मौत के मामले में पीड़ित परिवार वालों से मुलाकात करेंगे. सुबह 10:30 बजे पीड़ित परिवार से मिलेंगे. इस मामले को लेकर कलेक्टर से भी चर्चा करेंगे और बच्चों की मौत के कारण होने वाले अनशन में भी शामिल होंगे.

October 6, 2025 07:42 IST

सीएम मोहन यादव का आज का शिड्यूल

homemadhya-pradesh

MP LIVE: भोपाल में कार से मिला संदिग्ध मांस! परवलिया सड़क इलाके में हड़कंप

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *