MP News Live 03 September: सिमी के पूर्व नेता का बेटा देसी पिस्टल संग धराया, ATS की खंडवा में खुफिया हलचल

Live now

Last Updated:

MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

MP Live News Today:खंडवा में सिमी के पूर्व जिलाध्यक्ष अकील खिलजी के बेटे जलील खिलजी को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया. जलील के पास से एक पिस्टल, मैगजीन और सात कारतूस बरामद हुए. पुलिस ने उसे मालगोदाम शेड के पास से हिरासत में लिया और उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी है. इस बीच, महाराष्ट्र ATS के खंडवा में पूछताछ की खबरें सामने आई हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की. जलील की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

September 3, 2025 10:07 IST

अमरकंटक में तेंदुए का अवैध शिकार, अंग गायब… वन विभाग ने दबोचे दो आरोपी

September 3, 2025 10:05 IST

दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग ठप! कोटा-नागदा ट्रैक पर गिरे पत्थरों ने रोकी 11 ट्रेनें

Train Update: कोटा में बारिश ने दिल्ली-मुंबई रूट की रफ्तार रोक दी है. पत्थर गिरने से कई ट्रेनों को जहां-तहां रोका गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कोटा रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से संयम रखने की अपील की है और ट्रैक क्लियर करने का कार्य जारी है.

September 3, 2025 08:33 IST

“सिविल जज को कानून का ज्ञान नहीं!” हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी ने मचा दी हलचल

ग्वालियर हाईकोर्ट ने सिविल जज वर्षा भलावी की कार्यप्रणाली पर तल्ख टिप्पणी की है. पैतृक संपत्ति विवाद में दिए गए अजीब फैसले पर कोर्ट ने कहा कि जज को कानून का ज्ञान नहीं है और उन्हें प्रशिक्षण की आवश्यकता है. हाई कोर्ट ने उनका आदेश निरस्त कर दिया और मामले की रिपोर्ट जिला न्यायाधीश व ट्रेनिंग डायरेक्टर को भेजने के निर्देश दिए हैं.

September 3, 2025 08:06 IST

व्यापारी अनिल सोनी लापता

September 3, 2025 08:05 IST

CM मोहन यादव का आज का मिशन मोड शेड्यूल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 3 सितंबर 2025 का कार्यक्रम निम्नलिखित है: सुबह 10:30 बजे वे समीक्षा बैठक करेंगे. 11:30 बजे भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में नवीन कन्या छात्रावास, एम्फीथिएटर भवन और आईटी पार्क का भूमिपूजन करेंगे. दोपहर 1:10 बजे भोपाल से नई दिल्ली रवाना होंगे. दोपहर 3:00 बजे नई दिल्ली के होटल आईटीसी मौर्या में “Investment Opportunities in PM MITRA Park” इंटरैक्टिव सत्र में शामिल होंगे. शाम 5:50 बजे दिल्ली से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे और रात 7:55 बजे इंदौर से उज्जैन पहुंचेंगे. उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे.

September 3, 2025 07:57 IST

इंजेक्शन लगते ही छात्र की मौत! छोलाछाप डॉक्टर और हॉस्टल की लापरवाही से उजड़ गया आदिवासी परिवार

खरगोन के बलकवाडा छात्रावास में रहने वाले 17 वर्षीय आदिवासी छात्र सुरेश की इंजेक्शन लगने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों ने छोलाछाप डॉक्टर और छात्रावास प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बिना सूचना दिए छात्र को उपचार के लिए ले जाया गया था. मामला तूल पकड़ता जा रहा है.

September 3, 2025 07:56 IST

भोपाल पुलिस में बड़ा फेरबदल! 25 DSP और एडिशनल SP के तबादले, देखें नई लिस्ट

Bhopal News: भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है जहाँ पुलिस विभाग में DSP और एडिशनल SP स्तर के 25 अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं. पुलिस मुख्यालय में तैनात कई अफसरों को अब फील्ड पोस्टिंग दी गई है. वहीं कुछ अधिकारियों को बटालियन से हटाकर फील्ड में भेजा गया है.

September 3, 2025 07:50 IST

7 साल पुराने हाई-प्रोफाइल विवाह विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, सवा करोड़ में हुआ समझौता

ग्वालियर के हाई प्रोफाइल विवाह विवाद में सरदार आंग्रे की पौत्री कात्यायिनी और अर्जुन कॉक के बीच चला मामला अब खत्म हो गया है. सुप्रीम कोर्ट में सवा करोड़ रुपये के भुगतान पर समझौता हुआ. 2018 में कथित विवाह के बाद अर्जुन ने विवाह से इनकार कर दिया था, जिस पर मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा.

September 3, 2025 07:41 IST

झांसी हाईवे पर बड़ा हादसा

September 3, 2025 07:26 IST

शराबियों के हंगामे से परेशान शहर

September 3, 2025 07:20 IST

ग्वालियर में ट्रेन लूटने वाली लेडी चोर गैंग गिरफ्तार, 4 लाख के गहने बरामद

Gwalior News: ग्वालियर GRP ने ट्रेनों में चोरी करने वाली महिला चोर गैंग का पर्दाफाश किया है. झांसी की शिवानी (20) और भिंड की बिंदिया जाटव (18) को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 4 लाख के सोने के गहने बरामद हुए. गैंग महिला यात्रियों के पैर पर पैर रखकर उनका ध्यान भटका कर चोरी करती थी.

September 3, 2025 06:49 IST

PM मित्रा पार्क में 2000 करोड़ के निवेश का मौका! CM मोहन यादव आज करेंगे दिल्ली में बड़ा ऐलान

MP News Today: दिल्ली में आयोजित टेक्सटाइल निवेश सत्र में केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह और मुख्यमंत्री मोहन यादव टेक्सटाइल सेक्टर की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे. बदनावर के पीएम मित्रा पार्क के लिए भूमि आवंटन की अंतिम तिथि 11 सितंबर है. मध्यप्रदेश ट्रेवल मार्ट का आयोजन भी अक्टूबर में भोपाल में होगा.

homemadhya-pradesh

MP Live: सिमी के पूर्व नेता का बेटा देसी पिस्टल संग धराया

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *