MP News Live 03 November: आज भोपाल के दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, जानें पूरे दिन का कार्यक्रम

Live now

Last Updated:

MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

MP LIVE

MP LIVE: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन व्यस्त कार्यक्रमों से भरा रहेगा. दिन की शुरुआत वे राजधानी भोपाल से करेंगे और शाम तक कई महत्वपूर्ण आयोजनों में शामिल होंगे. सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री अरेरा कॉलोनी स्थित एम.पी. पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के कार्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे. दोपहर 12:15 बजे मुख्यमंत्री राजभवन पहुंचेंगे और वहां निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर 1:10 बजे डॉ. यादव स्वंयवर मैरिज गार्डन, ईंटखेड़ी (बैरसिया, भोपाल) में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. शाम 7:00 बजे मुख्यमंत्री लाल परेड ग्राउंड पहुंचकर सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित महानाट्य का अवलोकन करेंगे. रात 8:20 बजे मुख्यमंत्री भोपाल से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे. रात 9:40 बजे वे नई दिल्ली के जनपथ स्थित होटल इंपीरियल पहुंचेंगे और वहां एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे.

November 3, 2025 08:03 IST

ग्वालियर में किराए के बहाने कार उड़ा ले गया ग्राहक

शिवपुरी के दुर्गेश सोनी ने ट्रेवल एजेंसी से किराए पर कार ली और चार दिन बाद भी एजेंसी को वापस नहीं की. संचालक पनव ने थाटीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

November 3, 2025 07:51 IST

ग्वालियर न्यूज: 3 साल का बच्चा लापता, जांच में जुटी पुलिस

3 साल का बच्चा रितेश पाल शनिवार को मोहनपुर गांव, मुरार थाना से लापता हो गया. वह घर के बाहर खेल रहा था जब यह घटना हुई. मुरार पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी हुई है.

November 3, 2025 07:31 IST

अमेरिकी टीम आज ग्वालियर आएगी

अमेरिकी टीम आज ग्वालियर आएगी और आपदा प्रबंधन की तैयारी का जायजा लेगी. होमगार्ड और जिला प्रशासन के साथ बैठक में अमेरिकी टीम आपदा प्रबंधन पर चर्चा करेगी.

November 3, 2025 07:30 IST

उज्जैन ॐ श्री महाकालेश्वराय नमः का भस्म आरती श्रंगार

उज्जैन के महाकाल मंदिर में आज सुबह 03 नवंबर को ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन हुआ, जिसमे महाकाल मंदिर के पुजारी ने बाबा अभिषेक किया और राजा के में श्रंगार किया. जिससे देखने के लिए हजारों श्रद्धालुओ ने आशीर्वाद लिया.

November 3, 2025 07:21 IST

2000 ड्रोन से जगमगाएगा आसमान

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’ के तीसरे दिन भोपाल का आसमान फिर 2000 ड्रोन से जगमगाएगा. आसमान में ‘विरासत से विकास’ की झलक दिखेगी. लाल परेड ग्राउंड में शाम को सुप्रसिद्ध सिंगर स्नेहा शंकर अपनी प्रस्तुति देंगी. इस भव्य ड्रोन शो की थीम “अभ्युदय मध्यप्रदेश 2047” होगी.

November 3, 2025 07:20 IST

खंडवा में भारत की जीत का मना जश्न

खंडवा में भारत की जीत का जश्न मनाया गया. विमेंस वर्ल्ड कप की चैंपियन बनी भारत की महिला क्रिकेट टीम की जीत पर आतिशबाजी की गई. बच्चे, बड़े सभी खुशी मनाने के लिए एकत्रित हुए. लोगों ने कहा कि लड़कियों ने कमाल कर दिखाया और इतिहास रच दिया. अब लड़कियों के लिए क्रिकेट में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे. भारत की इस जीत को ऐतिहासिक बताया गया.

homemadhya-pradesh

MP LIVE:आज भोपाल के दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, जानें पूरे दिन का कार्यक्रम

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *