Last Updated:
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में भावांतर योजना लागू कर दी गई है. वहीं लाड़ली बहना योजना के तहत दीपावली बाद भाई दूज पर हर बहन को 1500 रुपए की राशि दी जाएगी.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया.विदिशा/भोपाल. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को किसानों और महिलाओं के लिए राहत भरी घोषणाएं कीं हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भावांतर योजना फिर से लागू कर दी गई है. इस वर्ष सोयाबीन की बिक्री पर किसानों को 5328 रुपए प्रति क्विंटल का मूल्य मिलेगा. यदि बाजार मूल्य इससे कम रहा तो उसका अंतर सरकार सीधे किसानों के खातों में 15 दिन के भीतर जमा कराएगी. डॉ. यादव ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत दीपावली के बाद भाई दूज पर बहनों को 1500 रुपए की राशि दी जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि विदिशा जिले में खराब हुई फसलों का सर्वे कराया जाएगा और प्रभावित किसानों को राहत राशि तथा बीमा का लाभ दिया जाएगा.
258 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
कुरवाई प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने 258 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी. इसमें 92 करोड़ 70 लाख रुपए लागत के 46 कार्यों का भूमिपूजन और 165 करोड़ रुपए के 34 कार्यों का लोकार्पण शामिल है. 7 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से हिनौता बांध परियोजना भी शुरू की गई. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर केन-बेतवा लिंक परियोजना के मॉडल का अवलोकन किया.
स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा दें
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रबुद्धजनों से संवाद किया और ग्राम विकास के विषय में सुझाव लिए. उन्होंने हितलाभ वितरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, कृषक कल्याण योजना और महिला एवं बाल विकास की योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित किए. डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के नए कीर्तिमान बन रहे हैं. राज्य सरकार भी गरीब कल्याण और चहुँमुखी विकास की दिशा में योजनाबद्ध काम कर रही है. उन्होंने नागरिकों से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया.
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें
.