MP LIVE: एमपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, गूंजेंगे ये मुद्दे

Last Updated:

MP News Live Today: मध्य प्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी…और पढ़ें

MP LIVE

MP News Live 1 December 2025: मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है. सत्र एक से पांच दिसंबर तक चलेगा. विधानसभा में जनता के मुद्दे गूंजेंगे. कुल चार बैठकें होंगी. सचिवालय को अब तक 1497 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं. तारांकित 751, अतारांकित 746 प्रश्न हैं. वहीं ध्यानाकर्षण 194, स्थगन प्रस्ताव 6, अशासकीय संकल्प 14 और शून्यकाल 52 प्राप्त हुए हैं. दो शासकीय विधेयक मिले हैं. यह सोलहवीं विधानसभा का सातवां सत्र है. विधानसभा में एसआईआर विवाद, जानलेवा कफ सिरप, मक्का और सोयाबीन फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य जैसे मुद्दे छाए रह सकते हैं. वहीं स्मार्ट बिजली मीटर, ओबीसी आरक्षण और रोजगार का मुद्दा भी उठेगा.

December 1, 202507:16 IST

आज भोपाल, उज्जैन और इंदौर में रहेंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज भोपाल, उज्जैन और इंदौर में रहेंगे. वह सुबह 8:50 बजे उज्जैन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शिरकत करेंगे. 11 बजे विधानसभा सदन जाएंगे. दोपहर एक बजे कार्य मंत्रणा समिति की बैठक होगी. सीएम मोहन यादव दो बजे भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शिरकत करेंगे. वह 3.10 बजे विधानसभा सदन जाएंगे. सीएम शाम 6 बजे इंदौर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होंगे.

homemadhya-pradesh

MP LIVE: एमपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, गूंजेंगे ये मुद्दे

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *