Last Updated:
MP News Live Today: मध्य प्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी…और पढ़ें
MP LIVE
MP News Live 14 December 2025: मध्य प्रदेश के सहकारिता और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने खरगोन में सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ के दौरान कहा कि मध्य प्रदेश को खेल के क्षेत्र में देश में नंबर वन राज्य बनाना है. यह डॉ मोहन यादव सरकार की प्राथमिकता है. सरकार खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंर्तराष्ट्रीय स्तर के कोच उपलब्ध कराएगी. राज्य की हर विधानसभा में खेल परिसर बनेगा. खेल, खिलाड़ी और खेल मैदान का उन्नयन करना हमारी सरकार का लक्ष्य है.
December 14, 202507:34 IST
छत्तीसगढ़ में आज से शुरू शीतकालीन सत्र
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विधानसभा में मौजूद रहेंगे. वह सुबह 9:30 बजे निवास से विधानसभा के लिए रवाना होंगे. सीएम 10 बजे विधानसभा में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में मौजूद रहेंगे. वह 11 बजे विधानसभा सत्र में शामिल होंगे. बता दें कि छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा में शीतकालीन सत्र की आज से शुरुआत हो रही है. आज छत्तीसगढ़ विकास यात्रा विजन@2047 पर चर्चा होगी. पहले दिन के सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा. सत्र के लिए विधायकों ने कुल 628 सवाल लगाए हैं. वहीं 48 ध्यानाकर्षण और 9 अशासकीय संकल्प लगे हैं.
December 14, 202507:30 IST
उज्जैन से तीन साइबर ठग गिरफ्तार
सोशल मीडिया के माध्यम से निवेश का झांसा देकर लाखों रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है. हरियाणा पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस के सहयोग से उज्जैन से तीन आरोपियों को दबोच लिया है. यह कार्रवाई हरियाणा के सिरसा जिले के थाना सदर डबवाली पुलिस द्वारा की गई.
December 14, 202507:27 IST
एयर इंडिया की बेंगलुरु-भोपाल के लिए अतिरिक्त उड़ान आज से शुरू
एयर इंडिया की बेंगलुरु-भोपाल के लिए अतिरिक्त उड़ान आज से शुरू होगी. एआई-3391 बेंगलुरु से भोपाल दोपहर 2:30 बजे पहुंचेगी. एआई-3392 भोपाल से बेंगलुरु के लिए दोपहर 3:05 बजे रवाना होगी. अभी इंडिगो बेंगलुरु-भोपाल-बेंगलुरु मार्ग पर दो उड़ानें प्रतिदिन संचालित करती है. शनिवार और रविवार को इंडिगो इस मार्ग पर तीन उड़ानें संचालित करती है. एयर इंडिया की अतिरिक्त सेवा शुरू होने के साथ 14 से 19 दिसंबर के दौरान बेंगलुरु और भोपाल के बीच प्रतिदिन चार उड़ानें उपलब्ध होंगी. इससे कनेक्टिविटी और यात्रियों की सुविधा में सुधार होगा.
December 14, 202507:21 IST
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर बैठक
सिंहस्थ 2028 के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन को लेकर उज्जैन पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो गई है. इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक उज्जैन ने सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर तीसरी महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की. बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक सहित सभी अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया.
.