MP Live News Today: आज लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, रात 11:42 पर दिखेगा सबसे बड़ा नज़ारा

Last Updated:

MP Live News: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

MP Live News 07 September 2025: आज, 7 सितंबर 2025 को, साल का दूसरा और आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो पितृपक्ष की शुरुआत के साथ एक दुर्लभ संयोग बनाएगा. ग्रहण रात 9:58 बजे शुरू होगा और रात 1:26 बजे समाप्त होगा. रात 11:42 बजे पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा. सूतक काल दोपहर 12:57 बजे से शुरू होगा. यह खगोलीय घटना भारत में दिखाई देगी, और इसका धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व भी है. ग्रहण के दौरान कुछ धार्मिक कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है. यह एक महत्वपूर्ण खगोलीय और आध्यात्मिक अवसर है.

September 7, 2025 09:05 IST

कांग्रेस नेता के घर में सेंध! माता-पिता बोले- ‘बिजली बंद की, फिर अंदर घुसे हथियारबंद लोग’

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के इंदौर स्थित घर में बदमाशों ने बिजली काटकर जबरन घुसपैठ की. इस घटना की जानकारी उनके माता-पिता ने दी, जो उस वक्त घर में मौजूद थे. उन्होंने बताया कि बदमाश अंधेरे में आए और डरावना माहौल बन गया. पुलिस जांच में जुटी है.

September 7, 2025 08:57 IST

हॉस्पिटल का झूठ बेनकाब! चूहे नहीं कुतरे थे, बच्ची की उंगलियां पूरी तरह खा गए थे, अब हुआ बड़ा खुलासा

इंदौर के MY हॉस्पिटल में चूहों ने नवजात बच्ची की तीन अंगुलियां कुतर दीं, जिससे उसकी मौत हो गई. अस्पताल प्रशासन ने पहले सच्चाई छिपाई और दावा किया कि सिर्फ कुतरा है, खाया नहीं. जयस के विरोध प्रदर्शन के बाद FIR, अधीक्षक का सस्पेंशन और 5 लाख मुआवजा देने का फैसला लिया गया.

September 7, 2025 08:42 IST

आज ओंकारेश्वर में चंद्रग्रहण का बड़ा असर! दर्शन-पूजन की व्यवस्था में हुआ बदलाव

Chandra Grahan 2025 Sutak Time: ओंकारेश्वर मंदिर में चंद्रग्रहण के चलते पूजन की व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं. दर्शन तो जारी रहेंगे, लेकिन गर्भगृह में बेलपत्र, जल आदि ले जाना वर्जित है. ग्रहण के दौरान मंदिर के पट बंद रहेंगे और ग्रहण समाप्ति के बाद शुद्धिकरण व विशेष पूजा के बाद पुनः खोले जाएंगे. मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है.

September 7, 2025 08:19 IST

गोलियों की गूंज से कांपा मुरैना! पंचायत सरपंच के घर पर अज्ञात हमलावरों का हमला

मुरैना जिले के कैलारस थाना क्षेत्र स्थित कुंवारी बिलगांव पंचायत में अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने सरपंच के घर पर फायरिंग कर दी. पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है. सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने मौके से खाली कारतूस जब्त कर जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की तलाश जारी है.

September 7, 2025 08:08 IST

भोपाल में 65 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, प्रशासन 8 घाटों पर अलर्ट मोड में

Bhopal News: भोपाल में शनिवार को 8 बड़े घाट और 33 अस्थायी कुंडों पर गणेश प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन हुआ. अब तक 65 हजार से अधिक मूर्तियों का विसर्जन हो चुका है. नगर निगम कमिश्नर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और हरेंद्र नारायण ने व्यवस्था का निरीक्षण किया. सभी घाटों पर प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की टीमें मुस्तैद रहीं.

September 7, 2025 07:57 IST

उज्जैन शिप्रा नदी में एक शव मिला, पुलिस कर रही जांच

September 7, 2025 07:44 IST

रतलाम में झांकियों के कारवां ने मचाई धूम, हज़ारों पहलवानों ने दिखाई तलवारबाजी की धाक

रतलाम में देर रात निकली झांकियों के कारवां में हजारों पहलवानों ने शस्त्र कला का प्रदर्शन किया. भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने भी तलवारबाजी में हिस्सा लिया. महिलाओं और बालिकाओं ने भी शस्त्र संचालन की कला से सबको चौंका दिया.

September 7, 2025 07:43 IST

CM मोहन यादव का रीवा-मऊगंज दौरा आज, बहुती जलप्रपात से लेकर बड़े लोकार्पण तक जानिए पूरा शेड्यूल

7 सितंबर 2025 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रीवा और मऊगंज के दौरे पर रहेंगे. वे बहुती जलप्रपात का भ्रमण करेंगे और देवतालाब में लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे. दौरा सुबह भोपाल से शुरू होकर शाम तक चलेगा.

homemadhya-pradesh

MP Live: आज लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, रात 11:42 पर दिखेगा बड़ा नज़ारा

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *