Live now
Last Updated:
MP Live News: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
MP Live News Today 21 September 2025:भोपाल में 21 सितंबर 2025 को मेंटेनेंस कार्य के कारण 25 इलाकों में 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी. सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक मीनाक्षी अपार्टमेंट, रिगालिया, और कोहेफिजा रोड प्रभावित रहेंगे. सुबह 9:00 से दोपहर 1:00 बजे तक रंभा नगर, न्यू कबाड़खाना, लियाकत मार्केट, इब्राहिमगंज, गुरुनानक कॉलोनी, और शांति नगर में बिजली गुल रहेगी. सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक प्रताप नगर, गांधी नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, और सिविल लाइन में कटौती होगी. सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक चिंतामण रोड, चौक बाजार, चांदबड़, हिनोतिया, विजय नगर, दुर्गा नगर कॉलोनी, और गैस राहत हॉस्पिटल में बिजली बंद रहेगी. सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक पर्यावास परिसर, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, और इप्को प्रभावित होंगे. नागरिकों से अनुरोध है कि वे पहले से तैयारी कर लें और बैकअप व्यवस्था जैसे इन्वर्टर या जनरेटर का उपयोग करें.
September 21, 2025 07:19 IST
MP कांग्रेस में बड़ा मंथन! जिलाध्यक्षों से वन-टू-वन चर्चा शुरू, जानिए क्या है एजेंडा?
MP Congress News: मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी 21 सितंबर 2025 से 23 सितंबर तक जिलाध्यक्षों के साथ संभागवार एक-पर-एक चर्चा करेंगे. वे जिलाध्यक्षों की नियुक्ति से लेकर अब तक के कार्यों का ब्योरा लेंगे. ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत 5 करोड़ हस्ताक्षर जुटाने के लक्ष्य पर विचार-विमर्श होगा. साथ ही, जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया पर प्रतिक्रिया ली जाएगी. बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) गठन की प्रगति की समीक्षा भी होगी. पीसीसी चीफ जीतू पटवारी इस चर्चा में शामिल रहेंगे. यह पहल पार्टी संगठन को मजबूत करने और भविष्य की रणनीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए की जा रही है, ताकि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की स्थिति को और सशक्त किया जा सके.
September 21, 2025 07:16 IST
दीनदयाल चौक पर विधायक का फूटा गुस्सा, पुलिस कर्मियों की लापरवाही पर जमकर भड़के
जबलपुर के उत्तर मध्य विधानसभा से भाजपा विधायक अभिलाष पांडे शुक्रवार शाम क्षेत्र भ्रमण के दौरान दीनदयाल चौक बस स्टैंड पहुंचे, जहां ट्रैफिक अव्यवस्था और पुलिस कर्मियों की लापरवाही देख उनका गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने सड़क किनारे आराम फरमाते पुलिस कर्मियों की जमकर क्लास लगाई और बस स्टैंड के पास बसों की अव्यवस्थित मौजूदगी व शराबियों के जमघट पर कड़ी आपत्ति जताई. विधायक ने तत्काल पुलिस अधिकारियों को फोन कर ट्रैफिक अव्यवस्था और कर्मचारियों की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने पुलिस की निष्क्रियता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए व्यवस्था सुधारने पर जोर दिया. इस दौरान विधायक ने क्षेत्र की समस्याओं का जायजा लिया और नागरिकों की सुविधा के लिए त्वरित कदम उठाने की बात कही. उनके इस कदम से स्थानीय लोगों में व्यवस्था सुधार की उम्मीद जगी.
September 21, 2025 07:13 IST
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 21 सितंबर के कार्यक्रम
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 21 सितंबर 2025 के कार्यक्रम-
सुबह 7:00 बजे: भोपाल के अटल पथ, स्मार्ट सिटी रोड पर “मैराथन नमो युवा रन – नशा मुक्त भारत” कार्यक्रम में सहभागिता.
सुबह 9:50 बजे: भोपाल से आगरा (उत्तर प्रदेश) के लिए प्रस्थान.
सुबह 10:50 बजे: आगरा जिले के ग्राम बांकदाखास में स्थानीय कार्यक्रम में भागीदारी.
दोपहर 12:40 बजे: आगरा से वृंदावन धाम, जिला मथुरा के लिए प्रस्थान.
दोपहर 1:10 बजे: केशव धाम, केशव नगर, वृंदावन में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता.
दोपहर 3:50 बजे: नई दिल्ली आगमन, जहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे.
.