Live now
Last Updated:
MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
प्रस्थान एवं आगमन
10:45 AM – मुरैना जिले में आगमन
11:00 AM – ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सहभागिता
हाइड्रोजन निर्माण इकाई का भूमिपूजन
स्थल परिवर्तन (हेलीपेड मूवमेंट)
01:10 PM – पोरसा हेलीपेड, जिला मुरैना आगमन
01:15 PM – आसमानी माता मंदिर, ग्राम उरेठी में स्थानीय कार्यक्रम
राजौधा कॉलेज का भूमिपूजन
अम्बाह कार्यक्रम
03:00 PM – अटल पार्क, अंबाह में कार्यक्रम
04:30 PM – हेलीपेड अंबाह से ग्वालियर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान
06:05 PM – थाटीपुर चौराहा, ग्वालियर में आगमन
07:20 PM – भोपाल वापसी
August 31, 2025 08:42 IST
खंडवा में कैबिनेट मंत्री विजय शाह का मंच से शायराना अंदाज
August 31, 2025 08:22 IST
अंकित ठाकुर पर शनिवार शाम को जानलेवा हमला
उज्जैन बजरंग दल के प्रखंड संयोजक अंकित ठाकुर पर शनिवार शाम को ऋषि नगर पेट्रोल पंप के पास जानलेवा हमला हुआ. 10-15 लोगों ने हथियारों से हमला करते हुए गंभीर घायल कर दिया. मामले में पुलिस की ढीली कार्रवाई देख बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आए. टावर के पास ब्रिज पर खड़े होकर कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर दिया. इधर, हंगामा बढ़ते देख पुलिस हरकत में आई और विरोध प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं को समझाइश देने का प्रयास किया. आधे घंटे तक चक्काजाम के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद देररात कार्यकर्ता सड़क से हटे. पुलिस ने हमला करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया.
August 31, 2025 07:52 IST
भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर
उज्जैन जिले से 75 किलोमीटर दूर खाचरोद तहसील के क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं. इसी बीच खाचरौद तहसील के पचलसी गांव में शनिवार रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया. गांव की पुलिया पर नाले का पानी तेज़ी से बह रहा था. इसी दौरान एक आल्टो कार में सवार दो लोगों ने जोखिम उठाते हुए पुलिया पार करने की कोशिश की. लेकिन तेज बहाव के कारण कार बीच में ही फँस गई और बहने लगी. स्थिति गंभीर होती देख गांव के कुछ युवाओं ने मुस्तैदी दिखाई और दोनों व्यक्तियों को समय रहते कार से सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
August 31, 2025 07:17 IST
आज ‘मन की बात’ से देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, सीएम और बीजेपी नेता सुनेंगे बूथों से लाइव
नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम से देश को संबोधित करेंगे. मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुरैना जिले के पीपरसेवा बूथ से इसे सुनेंगे. वहीं, प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खण्डेलवाल सिवनी मालवा के केसला मंडल में कार्यक्रम में भाग लेंगे. बीजेपी नेताओं द्वारा बूथ स्तर पर व्यापक सहभागिता तय की गई है.
August 31, 2025 07:16 IST
मोदी की मां पर अपशब्द से मचा सियासी भूचाल! कांग्रेस दफ्तर तक महिला मोर्चा का हल्ला बोल
मध्यप्रदेश में बीजेपी महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. राजधानी भोपाल में दोपहर 12:30 बजे रेडक्रॉस चौराहे से कांग्रेस कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला जाएगा. यह प्रदर्शन कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की मां पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में हो रहा है. प्रदेशभर में विरोध-प्रदर्शन की योजना बनाई गई है.
August 31, 2025 07:15 IST
भोपाल में न्यूज़ 18 की खबरों का बड़ा असर, ब्लैक स्पॉट्स पर अब चलेगा बुलडोजर
Bhopal News: न्यूज़ 18 की रिपोर्ट का बड़ा असर भोपाल में देखने को मिला है. शहर के 16 ब्लैक स्पॉट्स को रीडिज़ाइन करने का फैसला लिया गया है. पहले चरण में 3 करोड़ रुपए की लागत से राजभवन, व्यापमं और 1250 चौराहे पर सुधार कार्य शुरू होगा. सुप्रीम कोर्ट कमेटी की रिपोर्ट के बाद यह कदम उठाया गया है.
.
