MP LIVE: करणी सेना परिवार का जनक्रांति आंदोलन आज, मोर्चे पर 2000 पुलिस जवान

Last Updated:

MP News Live Today: मध्य प्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी…और पढ़ें

MP LIVE

MP News LIVE 21 December: मध्य प्रदेश के हरदा में आज करणी सेना परिवार का जनक्रांति आंदोलन है. बीती रात में ही पूरा शहर करणी सैनिकों से भरा नजर आया. नेहरू स्टेडियम में आंदोलन होगा. इसको लेकर सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं. लगभग दो हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे. आंदोलन स्थल के आसपास के मार्गों का ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है. खंडवा, बैतूल और नर्मदापुरम की ओर जाने वाले वाहन डायवर्ट मार्ग से जाएंगे. कलेक्टर ने निगरानी के लिए 24 अधिकारियों और 48 पटवारियों की ड्यूटी लगाई है. वे 24 स्थानों पर निगरानी का काम करेंगे. करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपूर आंदोलन में शामिल होंगे. 21 सूत्रीय मांगों को लेकर होने वाले आंदोलन में प्रदेश भर से राजपूत समाज और करणी सैनिक शामिल हो रहे हैं. उनकी मुख्य मांग 12 और 13 जुलाई के लाठीचार्ज के दोषियों पर कार्रवाई को लेकर है.

December 21, 202507:22 IST

ग्वालियर चंबल में सर्दी बढ़ी

ग्वालियर चंबल में सर्दी बढ़ी. कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की बर्फबारी का असर दिखा. ग्वालियर चंबल में कोहरे का असर बढ़ा. अंचल में देर रात से घना कोहरा छाया है. विजिबिलिटी 500 मीटर से भी कम रही. रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे आया.

December 21, 202507:14 IST

भोपाल में आज से मेट्रो का श्रीगणेश

भोपाल मेट्रो का कमर्शियल रन आज से शुरू हो रहा है. राजधानी के लोग आज से मेट्रो का सफर कर सकेंगे. सुबह 9 बजे से एम्स मेट्रो स्टेशन से पहली मेट्रो चलेगी. शाम 7 बजे आखिरी फेरा रहेगा. पहले दो स्टेशन का किराया ₹20 है. तीन से पांच मेट्रो स्टेशन का किराया ₹30 है और 7 से 8 मेट्रो स्टेशन का किराया ₹40 रखा गया है.

December 21, 202507:13 IST

स्कूल से भागे छात्रों को परिजनों को सौंपा

भोपाल के जवाहर नवोदय विद्यालय से भागे दोनों छात्रों को पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया. दोनों एक हफ्ते पहले स्कूल से भागे थे. रातीबड़ थाना क्षेत्र का यह मामला है.

homemadhya-pradesh

MP LIVE: करणी सेना परिवार का जनक्रांति आंदोलन आज, मोर्चे पर 2000 पुलिस जवान

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *